फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to lack of cleanliness in the main market of Chautala, drains filled with garbage, contaminated water spread on the roads.

Sirsa News: चौटाला के मुख्य बाजार में सफाई न होने से नालियों में भरा कचरा, सड़कों पर फैला दूषित पानी

Wed, 12 Jun 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleanliness in the main market of Chautala, drains filled with garbage, contaminated water spread on the roads.
गांव चौटाला के मुख्य बाजार में फैला दू​षित पानी।
सिरसा। गांव चौटाला के मुख्य बाजार में सफाई कर्मचारियों की ओर से सफाई न करने से जगह-जगह कचरा नालियों में भर गया है। जिसके बाद से नालियों का दूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। ऐसे में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि गांव चौटाला के मुख्य बाजार में पिछले कई दिनों से बाजार की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। इस कारण नालियां कचरे से अट गई है और नालियों के ऊपर से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। दूषित पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं, दूषित पानी के कारण बाजारों में लोग आने से गुरेज करने लगे हैं। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव चौटाला के सफाई कर्मचारियों द्वारा समय पर सफाई न करने की वजह से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नालियों का दूषित पानी सड़क पर आ जाता है। दस दस दिन तक गलियों की सफाई नहीं होती है।
विज्ञापन

-------------------


सफाई कर्मचारी समय पर सफाई नहीं कर रहे हैं । सभी कर्मचारी अपने मनमाने ढंग से सफाई का कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ---- सुभाष चंद्र बिश्नोई, सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed