फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drivers will have to pay Rs 5 to 25 extra on toll.

Sirsa News: वाहन चालकों को टोल पर अधिक देने होंगे 5 से 25 रुपये

Thu, 28 Mar 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Drivers will have to pay Rs 5 to 25 extra on toll.
सिरसा। एक अप्रैल से टोल टैक्स सहित अन्य कई वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होगी। इसका असर आमजन की जेब पर पड़ेगा। एक अप्रैल से भावदीन और खुइयां मलकाना टोल प्लाजा के टैक्स में पांच से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होना प्रस्तावित है। ऐसे में वाहन चालकों को पांच से 25 रुपये का अतिरिक्त टैक्स अदा करना होगा। हालांकि अभी टोल बढ़ने का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसके लिए वीरवार तक नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित भावदीन टोल प्लाजा से रोज करीब 12,000 और खुइयां मलकाना टोल प्लाजा पर करीब छह हजार वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में अब वाहनों के एक्सल के अनुसार उनका टैक्स भी अतिरिक्त लगेगा। बिना फास्टैग लगाए वाहन चालकों से दोगुना टोल टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन



-----


यह है मौजूदा रेट
वाहन, रेट
कार, जीप वैन, 75

2 एक्सल, 250

3 एक्सल, 270

4 एक्सल, 390

ओवर साइज, 475

--- बॉक्स
बिना फास्टैग के वसूला जाएगा दोगुना टैक्स
सरकार की ओर से वाहनों पर फास्टैग लगवाना अनिवार्य किया गया है। टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर के माध्यम से फास्टैग से दर के अनुसार राशि काटी जाती है। जिन वाहन चालकों की ओर से अभी फास्टैग नहीं लगवाया गया है। उन वाहन चालकों से बढ़े टैक्स सहित दोगुनी राशि वसूली जाएगी। इसके लिए टोल प्लाजा पर अलग से लाइन भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभी टोल राशि बढ़ाने का नोटिफिकेशन नहीं आया है। नए नोटिफिकेशन में पांच से 10 प्रतिशत तक रेट बढ़ सकते हैं।
- प्रदीप मोर, प्रबंधक, भावदीन टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed