फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver injured in collision between two trucks dies

Sirsa News: दो ट्रकों की भिड़ंत में घायल चालक की मौत

Sat, 10 Feb 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in collision between two trucks dies
सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
डबवाली। चौटाला गांव स्थित शनिवार सुबह भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए चौटाला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सक ने उपचार करने के बजाय उसे रेफर कर दिया। इस दौरान घायल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं घायल की मौत होने का पता चलता ही गांव चौटाला के ग्रामीणों में विरोध जताया और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने के आरोप लगाए। वहीं सीएमओ ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएमओ की अगुवाई में जांच कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

गांव चौटाला निवासी आनंद बिश्नोई ने बताया कि उन्हें पता चला कि भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचा तो देखा की दो ट्रकों की भिडंत में एक का चालक गंभीर से रूप घायल अवस्था में पड़ा था। वे तुरंत घायल चालक को निजी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए चौटाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। आरोप है कि इस दौरान डयूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किए बिना उसे रेफर करने की प्रक्रिया के कागज तैयार करने में जुट गए। जिसमें आधा घंटा लग गया। आरोप है कि जब चिकित्सक से घायल का पहले प्राथमिक उपचार करने को कहा तो उसने दुर्व्यवहार किया। जब घायल को ले जाया जा रहा था तो बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल चालक के दम तोड़ने के बाद किसान नेता राकेश और समाज सेवक आनंद बिश्नोई ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसएमओ से मांग की। इसके साथ ही उन्होंने एसएमओ डॉ. अजय गिरी को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ से मुझे घटना के बारे में जानकारी मिली है। इस मामले में उन्हीं की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
-डाॅ. महेंद्र सिंह भादू, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed