फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver arrested along with stolen tractor

Sirsa News: चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested along with stolen tractor
पुलिस की हिरासत में आरोपी बलजीत सिंह ।
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद ने गांव खाजाखेड़ा में नाकाबंदी के दौरान चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित चालक बलजीत सिंह निवासी गांव कुस्सर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह यह ट्रैक्टर महरौली पंजाब से खरीद कर लाया था। आरोपी के खिलाफ चोरी का ट्रैक्टर रखने पर थाना रानियां में चोरी का अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि उनकी एक टीम नाकाबंदी के दौरान गांव खाजाखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुस्सर गांव का एक व्यक्ति चोरीशुदा ट्रैक्टर बेचने का धंधा करता है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नहर पुल गांव खाजाखेड़ा से कुस्सर रोड पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगा हुआ लाल रंग का स्वराज ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया। ऐलनाबाद सीआईए प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर के इंजन व चेसिस नंबर ट्रेस आउट कर ट्रैक्टर मालिक से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह पंजाब के रोपड़ जिले से है और फरवरी में उसका स्वराज ट्रैक्टर चोरी हो गया था उसने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed