फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Double children found in school van, first aid kit also expired, challan issued to two

Sirsa News: स्कूल वैन में मिले दोगुने बच्चे, फर्स्ट एड किट में भी एक्सपायर, दो के काटे चालान

Thu, 21 Sep 2023 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Double children found in school van, first aid kit also expired, challan issued to two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। यातायात थाना पुलिस की ओर से बरनाला रोड पर स्कूलों वैनों की स्थिति की जांच करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने चार स्कूल वैनों की जांच की। जिनमें सभी वैनों में बच्चों की संख्या क्षमता से दोगुना पाई। इस दौरान फर्स्ट एड किट में भी दवाइयां एक्सपायर मिलीं। पुलिस ने दो वैन चालकों के चालान किए हैं। पुलिस ने चालकों को बच्चों की संख्या कम रखने और फर्स्ट एड किट पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।

यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मचंद ने अपनी टीम के साथ दोपहर के समय स्कूलों की जांच करने के लिए अभियान चलाया। यातायात थाना प्रभारी ने वैन में हेल्पर, अग्निशमन यंत्र, चालक के दस्तावेज, वर्दी, स्कूल वैन पर दर्ज किए गए नंबर सहित अन्य हर प्रकार की जांच की। बच्चों की संख्या अधिक होने और सहायक न होने पर उसका चालान काट दिया। इसके बाद अन्य वैनों की जांच की गई। इस दौरान इन वैनों में फर्स्ट एड किट में कोई भी दवाई नहीं पाई गई, जबकि चालक और सहायक भी बिना वर्दी के मिले। ऐसे में यातायात थाना प्रभारी ने दो वैन चालकों के चालान कर दिए और दो वैन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही दो स्कूटियों को इंपाउंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed