फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Don't get into the trap of Ghibli style photos, privacy may be at risk: SP

घिबली स्टाइल फोटो के चक्कर में न पड़ें, प्राइवेसी को हो सकता है खतरा : एसपी

Thu, 03 Apr 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Don't get into the trap of Ghibli style photos, privacy may be at risk: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है- घिबली स्टाइल एआई इमेज। लोग अपनी पर्सनल फोटो को चैटजीपीटी और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर एनीमेशन जैसी इमेज बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह ट्रेंड सेलेब्रिटी से लेकर आम लोगों तक सब में लोकप्रिय है, लेकिन यह ट्रेंड आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट का मानना है कि ओपन एआई जैसी कंपनियां, इन फोटो का उपयोग एआई ट्रेनिंग के लिए कर सकती हैं और बिना आपकी सहमति के ये फोटोज डेटा ब्रोकर के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों के हाथों में पहुंच सकती हैं। साइबर अपराधी आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जैसे जैसे टेक्नोलॉजी अपना रूप बदल रही है वैसे-वैसे साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सावधानी रखकर एआई स्कैम से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक जालसाज लिंक भेजकर, फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन जालसाजी करते थे, लेकिन अब फ्रॉड के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण बढ़ी जालसाजी
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए साइबर अपराधी लोगों की आवाज को भी कॉपी कर साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं, इतना ही नहीं फोटो के जरिए आपका नकली वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के कारण जीवन जीतना आसान हुआ है उतना ही जालसाजी की समस्या भी बढ़ गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नामी लोगों के डीप फेक वीडियो के कई मामले सामने आ चुके है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि आधुनिकता की इस युग में सावधानी व सतर्कता ही साइबर अपराधियों से बचने का बेहतर उपाय है।








स्कैम से बचने के लिए इन टिप्स का करें पालन

1 बचने के लिए अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के पासवर्ड को मजबूत बनाएं, सीक्रेट वर्ड्स का इस्तेमाल करें।
2 भले ही एआई जनरेट फोटो और वीडियो असली जैसे लगते हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर आपको भी अंतर नजर आ सकते हैं ।

3 यदि कोई आपके पास ऐसे फोटो या वीडियो भेजते हैं तो उसमें कपड़ों या हाथ-पैर को ध्यान से देखना चाहिए।

4 ऑडियो फ्रॉड से बचने के लिए ऑडियो को ध्यान से सुने, मशीन के जरिये बनाई गई आवाज में आपको गौर करने पर अंतर पता चल जाएगा ।

5 यदि आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं तो अकाउंट को प्राइवेट रखने से प्राइवेसी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed