फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Doctors and staff kept dancing while playing the speaker in joy of getting the car, patients remained worried

Sirsa News: गाड़ी मिलने की खुशी में डॉक्टर्स व स्टाफ स्पीकर बजाकर करता रहा डांस, मरीज रहे परेशान

Sun, 25 Aug 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff kept dancing while playing the speaker in joy of getting the car, patients remained worried
सीएचसी स्टाफ व डॉक्टर्स गाड़ी मिलने की खुशी में जश्न में ठुमके लगाते हुए।
ऐलनाबाद। क्षेत्र के सीएचसी में गाड़ी मिलने की खुशी में डॉक्टर्स व स्टाफ के सदस्य स्पीकर लगाकर डांस करते रहे, जबकि अस्पताल प्रांगण में मरीज उपचार के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे। डाॅक्टर्स व स्टाफ के डांस करते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका वीडियो स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय तक पहुंच गया। ऐलनाबाद सीएचसी की गाड़ी को कुछ समय पूर्व सीएमओ ने सिरसा में शिफ्ट कर दिया था। इसके चलते यहां का स्टाफ परेशानी झेल रहा था। ऐसे में सीएचसी के डॉक्टर्स व स्टाफ की ओर से गाड़ी की मांग जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने गाड़ी सीएससी को दे दी। गाड़ी के केंद्र में पहुंचने के बाद स्टाफ व डॉक्टर्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। डाॅक्टर्स व स्टाफ ने नियमों को दरकिनार करते हुए पहले नारियल तोड़ा, फिर स्पीकर लगाकर अस्पताल प्रांगण में जमकर ठुमके लगाए। स्टाफ के ही कुछ लोगों ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इससे पहले भी इस सीएचसी केंद्र में स्टाफ व डॉक्टर्स की लापरवाही की अनेक शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन




ये मामला मेरे संज्ञान में आया है, स्टाफ से जवाब-तलब किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. महेंद्र भादू, सीएमओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed