फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   district judge inaugurated petrol pump

Sirsa News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण

Tue, 10 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
district judge inaugurated petrol pump
पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते न्यायाधीश पुनीश जिंदिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जेल प्रशासन द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने सोमवार को औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन की इस पहल की खुलकर सराहना की और पेट्रोल पंप पर कार्यरत कैदियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
न्यायाधीश ने कहा कि कैदियों की ओर से संचालित यह पेट्रोल पंप जेल सुधार कार्यक्रम का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो उन्हें उपयोगी कौशल सिखाने के साथ-साथ समाज में पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने न्यायाधीश को पंप की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पंप परिसर में जल्द ही आकर्षक सेल्फी पॉइंट विकसित किया जाएगा, जिससे आम लोग यहां आकर फोटो खिंचवा सकेंगे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि जेल से पेट्रोल पंप तक की पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय भी सुविधा बनी रहे।
न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने जेल अधीक्षक से कहा कि जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश और कर्मचारी इसी पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल भरवाएंगे। इसके अलावा, बार एसोसिएशन के सदस्य भी इसी पंप पर तेल भरवाने आएंगे। न्यायाधीश ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से पंप की आमदनी बढ़ेगी और कैदियों का भी हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed