फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District Drug Control Department action on 4 medical stores in Odhan

Sirsa News: ओढां में 4 मेडिकल स्टोरों पर जिला औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
District Drug Control Department action on 4 medical stores in Odhan
कार्रवाई करती टीम
ओढां। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी ने गांव ओढां में स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। इस दौरान उक्त मेडिकल स्टोर पर कोई प्रतिबंधित दवा तो नहीं मिलीं, लेकिन यहां पर फार्मासिस्ट व प्रोपराइटर के नहीं मिलने, रिकॉर्ड पूरा न होने व सफाई व्यवस्था सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। वहीं कार्रवाई की सूचना से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी केशव वशिष्ठ ने गांव ओढां में सबसे पहले श्याम मेडिकल पर दस्तक दी। वहां पर जांच में कुछ अनियमितताएं मिलीं। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें कड़े निर्देश दिए। इसके बाद टीम चिमन मेडिकल हॉल पर पहुंची। उक्त मेडिकल पर फार्मासिस्ट व प्रोपराइटर नहीं मिले और न ही वहां पर सफाई व्यवस्था थी। वहां पर एच-1 रजिस्टर पूरा मिला। सूचना के बाद फार्मासिस्ट व प्रोपराइटर आनन-फानन में वहां पहुंच गए। मेडिकल स्टोर पर अधिकारी को काफी अनियमितताएं मिलीं, जिस पर उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि विभागीय नियमानुसार कार्य होना चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिर टीम ने वन लाइफ मेडिकल व सिहाग मेडिकोज पर छापा मारा। उक्त मेडिकलों पर भी न तो फार्मासिस्ट मिले और न ही कागजी कार्रवाई पूरी मिली। अधिकारी ने मेडिकल संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी संचालक किसी दूसरे के लाइसेंस पर कार्य करता, नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बेचता व आधे-अधूरे रिकॉर्ड के साथ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारी ने बताया कि ओढां में 4 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। इन मेडिकल स्टोरों पर कोई प्रतिबंधित दवाइयां तो नहीं मिलीं, लेकिन अनियमितताएं काफी मिलीं। जिसके चलते उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed