{"_id":"66d0ad69dd1042e0ce0f3f94","slug":"district-bar-association-went-on-strike-protested-against-the-non-arrest-of-the-accused-who-attacked-the-advocate-sirsa-news-c-128-1-slko1008-124907-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला बार संघ की हड़ताल, अधिवक्ता पर हमले करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला बार संघ की हड़ताल, अधिवक्ता पर हमले करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया विरोध
Thu, 29 Aug 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय में कार्य हुआ प्रभावित, 927 केसों की नहीं हो सकी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा।
ऐलनाबाद में अधिवक्ता मोहर सिंह झोरड़ पर हुए हमले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप जिला बार संघ ने वीरवार को हड़ताल रखी। इसके चलते कोर्ट का कार्य प्रभावित हुआ। जिला न्यायालय में 927 केसों की सुनवाई नहीं हो सकी।
वीरवार को विभिन्न अदालतों में 684 के क्रिमिनल व 243 सिविल केस सुनवाई के लिए लगे थे। वकीलों के पेश न होने से अदालतों में केसों की सुनवाई बाधित हो गई। इसके बाद अदालतों ने तमाम केसों में अगली तारीख दे दी। जिला बार संघ के प्रधान आदित्य राठौड़, उपप्रधान लक्की दुग्गल, सचिव जसविंद्र सिंधु के नेतृत्व में वकीलों ने पीड़ित अधिवक्ता को समर्थन दिया।
प्रवक्ता मोहनलाल एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ता पर हमले में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े करता है। इसे अधिवक्ता वर्ग में रोष है। प्रधान आदित्य राठौड़ व सचिव जसविंद्र सिंधु ने कहा कि आने वाले दिनों में समस्त हरियाणा में अधिवक्ता के समर्थन में काम ठप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त से पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ जिला न्यायालयों का निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। उनके समक्ष भी इस मुद्दे को रखा जाएगा।