{"_id":"6903ab9acd7135debd05f1b0","slug":"discussion-on-national-security-and-terrorism-sirsa-news-c-128-1-sir1002-146803-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर की चर्चा
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थियेटर में विचार गोष्ठी के दौरान मौजूद मुख्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थियेटर में वीरवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फैंस) एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के तत्वावधान में नो मोर पाकिस्तान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, सीमाओं की स्थिरता और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों पर गहन चर्चा की।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के हिसार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राजेश धमीजा ने राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य गोलोक बिहारी राय ने भारत के गौरवमयी इतिहास पर विचार रखे।
गोलोक बिहारी राय ने कहा कि पाकिस्तान की नीतियां न केवल उसके पतन का कारण बन रही हैं, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी खतरा है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए आगे आएं। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत के पास अब केवल सैनिक शक्ति ही नहीं, बल्कि वैचारिक दृढ़ता और विश्वसनीय नेतृत्व भी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजकुमार ग्रोवर, विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक गिरीश चावला आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल है और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब भारत किसी भी चुनौती का उत्तर देने में सक्षम हैं।
मुख्य अतिथियों की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मंच का संचालन प्राध्यापक भूमिका ने किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा, जगदीश चोपड़ा, राजेंद्र सिंह पनघाल, ओम वीर, रामफल शर्मा, हिमांशु मेहता, संदीप चोपड़ा, पवन सैनी आदि मौजूद रहे।