फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Disabled person commits suicide by swallowing poison, case registered against three people

Sirsa News: दिव्यांग ने जहर निगल दी जान, तीन लोगों पर केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Disabled person commits suicide by swallowing poison, case registered against three people
सिरसा। डबवाली में एक व्यक्ति ने उधार के रुपये न मिलने व जमीनी विवाद के चलते मिल रही धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। इस मामले में डबवाली शहर पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों भोला सिंह, राजा सिंह व बलबीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसपाल कौर निवासी डबवाली ने बताया कि उसकी शादी बलविंद्र सिंह निवासी डबवाली से हुई थी। हम दोनों ही दिव्यांग हैं। उसके पति ने अपने चाचा के लड़के भोला सिंह को 2007-08 में 8 लाख रुपये उधार दिए थे और भोला सिंह यह राशि नहीं लौटा रहा था। रुपये मांगने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। वहीं दूसरी ओर राजा सिंह व बलबीर सिंह के साथ उसके पति का जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था और यह लोग भी उसके पति को धमकियां देते रहते थे।
विज्ञापन

5 जून को सुबह करीब 6 बजे उनके खेत में काम करने वाला दौलत सिंह आया और बताया कि उसके पति ने उसे फोन करके बताया है कि उसने सल्फास की गोली निगल ली है और वह खेत में है। इसके बाद वह लोगों के साथ मिलकर अपने पति को लेकर डबवाली के निजी अस्पताल में लेकर आई। यहां पर उसके पति को चिकित्सकों ने जांच के मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed