{"_id":"692dd6f49431626fd90e835e","slug":"dharmapura-medical-store-sealed-after-1200-banned-tablets-and-600-capsules-found-sirsa-news-c-128-1-sir1002-148700-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रतिबंधित 1200 गोलियां और 600 कैप्सूल मिलने पर धर्मपुरा का मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रतिबंधित 1200 गोलियां और 600 कैप्सूल मिलने पर धर्मपुरा का मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
कालांवाली। चौकी सिंहपुरा पुलिस और ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने सोमवार को धर्मपुरा के खुशी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिबंधित 1200 टेम्पेन्टाडोल गोलियां और 600 सिग्नेचर कैप्सूल मिलने पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
प्रभारी चौकी सिंहपुरा उप-निरीक्षक चंदन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विश्वसनीय सूत्रों से मिली गुप्त सूचना पर की गई। संचालक के खिलाफ ड्रग विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई भी की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार मेडिकल एसोसिएशन और दवा विक्रेताओं के साथ संपर्क में है ताकि नशीली गोलियां बिना डॉक्टर की सलाह के न बेची जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन के सहयोग से ऐसे मेडिकल स्टोर पर पैनी नजर रखें और नशा बेचने में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।