फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Desumalkana-Jagmalwali road is in bad shape

Sirsa News: 20 साल पहले बनी गांव देसूमलकाना-जगमालवाली सड़क खस्ताहाल

Mon, 05 Feb 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Desumalkana-Jagmalwali road is in bad shape
कालांवाली। देसूमलकाना से गांव जगमालवाली जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों गुरनाम सिंह, भीम, राजविंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह, हैप्पी सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्यों ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले गांव जगमालवाली से देसूमलकाना रोड का निर्माण कार्य करवाया गया था। वर्तमान में इस सड़क की हालत बेहद खस्ता है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है। कई जगह पर इसमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क टूटी होने के कारण इससे गुजरने वाले गांव टप्पी, पिपली, माखा, जगमालवाली, जलालआना सहित अनेक गांवों के लोग परेशान हैं। पंजाब में स्थित गुरु गोबिंद सिंह तेलशोधक रिफाइनरी में भी आवागमन करने वाले ग्रामीण कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए। ताकि इस रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मा. राजकुमार ने किया नलकूप का लोकार्पण
सिरसा। शहर के मेला ग्राउंड गली नंबर 4 में वरिष्ठ भाजपा नेता मा. राजकुमार वर्मा व पूर्व एमसी नारायणपाल ने ट्यूबवैल का उद्घाटन किया। मा. राजकुमार वर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पानी की समस्या न आए, इसके लिए ट्यूबवैल की व्यवस्था की है। पूर्व नगर पार्षद नारायणपाल ने बताया कि ट्यूबवैल से गर्मियों में सप्लाई का समय सुबह 6 से 8 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक रहेगा। जबकि सर्दियों में सुबह 7 से 9 बजे व शाम को 4 से 6 बजे तक का समय रहेगा। इस मौके पर संभाती राम, बलविंद्र, नरेश सैनी, अशोक प्रजापत, रणजीत प्रजापत, लीलूराम प्रजापत, गोपाल, हेमराज, देवी महंत, बाला देवी, तरसेम कौर, लालीमा, नानू सिंह पातड़, हरकी देवी, चंद्रपति व भूदेवी सहित अन्य गलीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed