{"_id":"5e44bc64e5c0b8f96363a975f4b75a9b","slug":"dera-sachcha-sauda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने ली नाम दीक्षा, किसी ने पीया जाम-ए-इंसां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने ली नाम दीक्षा, किसी ने पीया जाम-ए-इंसां
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के गद्दीनशीन संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि कलियुग में इंसानियत से खिलवाड़ हो रहा है, हैवानियत बढ़ रही है और इंसानियत रसातल में जा रही है।
विज्ञापन
ईश्वर, अल्लाह, राम से प्रार्थना करते हैं सबको नेक बुद्धि, सदबुद्धि दें। इंसानियत के दुश्मनों का खात्मा हो। वे रविवार को शाह सतनामजी धाम में आयोजित रूहानी सत्संग के दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सत्संग के सैकड़ों लोगों को गुरुमंत्र, नामशब्द प्रदान किया
विज्ञापन
इस दौरान हजारों लोगों ने जाम-ए-इंसां ग्रहण कर भलाई कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। उन्होंने आशियाना मुहिम के तहत साध संगत की ओर से जरूरतमंद परिवारों को बनाकर दिए गए दो मकानों की चाबियां भी सौंपी।
विज्ञापन
उनकी मौजूदगी में सादगी पूर्ण ढंग से एक शादी भी हुई। उन्होंने साध संगत द्वारा लिखकर पूछे गए रूहानियत संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाएं भी शांत की।
सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने दो प्रण भी लिए, जिनमें किसी से कोई भद्दा मजाक नहीं करेंगे और अभद्र कपड़े नहीं पहनेंगे।