फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dera Sacha suda sirsa

सांस्कृतिक समारोह में दिखलाई विश्व एकता की झलक

Tue, 02 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 02 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
dera Sacha suda sirsa
sirsa - फोटो : Bureau

डेरा सच्चा सौदा के 69वें स्थापना दिवस और जाम-ए-इंसां गुरु का की दसवीं वर्षगांठ के पर दो दिवसीय भंडारा पूरा हुआ। भंडारे के दूसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से आए कलाकारों ने अपनी कला और हुनर के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। शाह सतनाम जी धाम में हुए समारोह में विश्व कीविभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने भजन शब्द गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


शाह सतनामजी धाम में आयोजित भंडारे के दूसरे दिन रविवार रात संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने गिटार पर सवार होकर जोरदार एंट्री की। उन्होंने विभिन्न भजनों पर आधारित मैशप सुनाया। ‘शाह सतनाम जी हो गया है मेरा’ सहित अनेक भजन एक ही धुन व अंदाज में सुनाए, जिन पर प्रशंसक झूम उठे। इसके बाद  मुंबई से आई कलाकार ने रिंग डांस कर खूब वाहवाही बटोरी। हरियाणा के कलाकारों ने फ्लैश मोब डांस के माध्यम से हैरतअंगेज करतब दिखाए। हरियाणा के ही कलाकारों ने वन एक्ट प्ले ‘शास्त्रार्थ’ के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया। कनाडा के कलाकारों ने डांस के दौरान ही अपने चेहरे के विभिन्न मुखौटे बदलकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

स्टेच्यू एक्ट में कलाकार ने अपनी भावभंगिमाओं से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के छात्रों ने हैरतअंगेज स्टंट दिखाते हुए बेहतरीन डांस से खूब वाहवाही बटोरी। जादूगर राहुल खरबंदा ने अपनी कला के माध्यम से दर्शकाें का मनोरंजन किया। यूपी और उत्तराखंड के कलाकारों ने कबिला डांस और पंजाब के कलाकारों ने भंगड़े के माध्यम से समारोह को चार चांद लगा दिए। इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा द्वारा सुखदुआ समाज (किन्नर)  के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा प्रमुख ने योगी के कार्यों को सराहा
डेरा प्रमुख ने कहा कि 19 मई को उनकी आने वाली पांचवीं फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ शुद्ध कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अनेक प्रभावशाली संदेश हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बीएफएक्स स्टूडियो बनकर तैयार हो चुका है तथा वर्ल्ड लेवल का ऑडियो स्टूडियो भी बन रहा है तथा जल्द ही यहां इंस्टीट्यूट भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उभारने का मौका चाहिए। उन्होंने ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बूचड़खाने बंद करवाने जैसे कार्य कर गोहत्या बंद करवाई है, जो अति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छे कार्य कर रहे हैं चाहे वो प्रधानमंत्री मोदी हो या यूपी सीएम योगी, वे सदैव अच्छे कार्य करने वालों के साथ हैैं। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजय वर्गीय, हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, पंजाब के पूर्व विधायक मोहम्मद सद्दीक, राजस्थान के पूर्व विधायक गंगाजल मील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed