{"_id":"576703004f1c1bbd4f11c5cf","slug":"dera-mukhi-sant-gumeet-ram-raheem-launched-msg-apperals-msg-msg-cloth-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने लाँच किए ‘एमएसजी एपेरल्स’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने लाँच किए ‘एमएसजी एपेरल्स’
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य उत्पाद के बाद अब एमएसजी कंपनी ने रेडिमेड गारमेंट्स के बाजार में एंट्री की है। शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में ‘मस्तो मस्त रूहानी रूबरू नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने ‘एमएसजी अप्पेरल्स’ का ब्रांड लांच किया। वहीं सिरसा में बनाए गए उत्तर भारत के सबसे बड़े शोरूम का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
ब्रांड लांचिंग के उद्घाटन में कंपनी के प्रतिनिधियों सीपी अरोड़ा, सुधांशु व प्रदीप सेतिया ने डेरा प्रमुख को बेस्ट डिजाइनर ट्रॉफी प्रदान की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने कहा कि एमएसजी उत्पादों के बाद अब कंपनी द्वारा रेडिमेड कपड़े लांच किए गए हैं। उतारे गए कपड़े अच्छे हैं तथा उन्होंने स्वयं भी इन कपड़ों का उपयोग किया है।
विज्ञापन
पहली बार रैंप पर उतरने पर डेरा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने इसके लिए किसी से भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली। यह सब शाह सतनाम जी व शाह मस्ताना जी का ही कमाल है। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि सीपी अरोड़ा ने बताया कि कंपनी द्वारा महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए सभी तरह की वैरायटी लेकर आएं हैं। कंपनी द्वारा जल्द ही हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली इत्यादि राज्यों में शोरूम खोले जाएंगे। वहीं कंपनी महानगरों और शहरों के अलावा गांवों में भी कंपनी के शोरूम व आउटलेट्स खोलेगी।
विज्ञापन