फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dera and city council cean the city

डेरा प्रेमियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ शहर को चमकाया

Wed, 02 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
dera and city council cean the city
शहर में नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल के आह्वान पर मंगलवार को सामाजिक संस्थाओं के साथ सफाई अभियान शुरू किया। आमतौर पर शहर में जहां करीब 90 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है, मगर मंगलवार को शहर में शाम सात बजे तक 150 टन कचरा बकरियांवाली प्लांट में दर्ज हो चुका था। बाकी हिसार रोड से कचरा उठाने का काम रात को जारी रहा।
विज्ञापन

सफाई अभियान का शुभारंभ नगर परिषद आयुक्त संगीता तेतरवाल ने स्थानीय सुभाष चौक, शाह सतनाम जी चौक व रानियां चुंगी पर स्वयं झाडू़ लगाकर किया। नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने खैरपुर रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सेवादार मुंह पर मास्क और हाथों में दस्तानें पहने हुए थे। अभियान के तहत शहर को 11 जोनों में बांटा गया था। शहर में चलाए गए सफाई अभियान में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों ने सहयोग किया। लेकिन नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल के साथ कुछ दिनों पहले मीटिंग करके राजनेताओं व स्वयंभू समाजसेवियों ने सफाई अभियान चलाने की मांग की थी, मगर इस सफाई अभियान में डेरा प्रेमी की चारों तरफ दिखाई दिए। मंगलवार को शहर में करीब 150 टन कचरा निकला, जो कि सामान्य दिनों से ज्यादा था।
विज्ञापन

इन 11 जोनों में बांटा शहर
सफाई अभियान को लेकर सिरसा शहर को अलग-अलग 11 जोनों में बांटा गया है। जोन-1 सुभाष चौक पर शहर के जोन नंबर 1, 4 व शाह सतनाम जी नगर, जोन-2 शाह सतनाम जी चौक पर कल्याण नगर, परमार्थ कॉलोनी व शांति नगर की साध-संगत ने शाह सतनाम जी चौक से लेकर गोल डिग्गी तक, प्रीत नगर की साध-संगत ने शाह सतनाम जी चौक से कंगनपुर रोड़, रहमत कॉलोनी व सुखचैन कॉलोनी की साध-संगत ने ऑटो मार्केट, शाहपुर बेगू, सुखसागर कॉलोनी, प्रीत सागर कॉलोनी, इंदिरा विकास कॉलोनी, सावनपुरा ढाणी व कल्याण नगर ब्लॉक के सभी गांवों की साध-संगत ने शाह सतनाम चौक से वीटा मिल्क प्लांट तक सफाई कार्य किया। जोन-3 रानियां चुंगी पर शहर के जोन नंबर 10 व सिरसा ब्लॉक के सभी गांवों की साध-संगत, जोन-4 बस स्टैंड पर शाह सतनाम जी पुरा व जोन नंबर 2, जोन-5 न्यू हाउसिंग बोर्ड चौक पर शहर के जोन नंबर 7, एमएसजी ट्रयू शॉल कॉम्प्लेक्स, जोन-6 बाल भवन में शहर के जोन नंबर-3 व उपकार कॉलोनी, जोन-7 दुर्गा मंदिर बी-ब्लॉक में शहर के जोन नंबर 5, जोन-8 सिविल अस्पताल में शहर के जोन-9, जोन -9 गोशाला रोड़ चौक में शहर के जोन नंबर 6, जोन-10 पंचमुखी चौक में शहर के जोन नंबर 8, जोन-11 शाह मस्ताना जी धाम में कल्याण नगर में साफ सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed