{"_id":"662bee7c5134b68e1208dbef","slug":"deputy-commissioner-reached-grain-market-late-night-reprimanded-officials-and-contractor-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118900-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उपायुक्त देर रात पहुंचे अनाज मंडी, अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उपायुक्त देर रात पहुंचे अनाज मंडी, अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार
Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में निरीक्षण करते उपायुक्त आरके सिंह।
सिरसा। उपायुक्त आरके सिंह गेहूं उठान को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं। उठान प्रक्रिया में तेजी लाने और अनलोडिंग के लिए दिन-रात अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त वीरवार को देर रात सिरसा अनाज मंडी में पहुंचे और वहां उठान कार्यों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही देख उपायुक्त ने अधिकारियों और ठेकेदार की खिंचाई।
दरअसल, उपायुक्त जब मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उठान के लिए आए ट्रकों को खाली खड़ा देकर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि उठान के लिए आए ट्रक खाली क्यों खड़े हैं। इनको लोड क्यों नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अधिकारी ठेकेदार की ओर देखने लगे। उपायुक्त ने कहा कि ट्रक लेकर आए हो तो इनको भरवाना भी आपकी जिम्मेदारी है। ऐसे खड़े होने से उठान नहीं होगा। इस पर उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द उठान प्रक्रिया को पूरा किया जाए। उन्हें मंडी में सरसों बिल्कुल नजर नहीं आनी चाहिए। इसी तरह गेहूं के उठान में भी तेजी लाओ।
डीसी ने स्वयं करवाया उठान
बता दें कि वीरवार को रात साढ़े 9 बजे उपायुक्त आरके सिंह मंडी में पहुंचे। इस दौरान हैफेड के मैनेजर मांगेराम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ठेकेदार व अधिकारियों की खिंचाई करने के बाद उपायुक्त ने खाली ट्रकों में माल भरवाना शुरू करवाया। वह स्वयं मौके पर खड़े रहे और गेहूं की बोरियां भरवाई। उपायुक्त ने कहा कि जितना जल्दी हो सके मंडी में आई गेहूं की फसल का पूरा उठान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रकों व लेबर की अतिरिक्त व्यवस्था कर सुचारु रूप से गेहूं का उठान करवाया जाए। किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो उस बारे अवगत करवाएं। अनाज मंडी में अन्य व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की जाएं, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
सुबह फिर पहुंचे निरीक्षण करने, गोदामों में अधिकारियों और लेबर को व्यवस्था बनाने के दिए आदेश
बारिश के आसार को देखते हुए वीरवार रात के बाद शुक्रवार सुबह भी उपायुक्त आरके सिंह फील्ड में नजर आए। रात को मंडियों की जांच करने के बाद सुबह हैफेड और एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डिंग अनाज मंडी, चोपटा अनाज मंडी, ऐलनाबाद अनाज मंडी, रानियां अनाज मंडी, खारियां मंडी इत्यादि मंडियों के हालात जांचे। सभी अधिकारियों की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि 24 घंटे सभी अधिकारी मंडियों की निगरानी करें। उठान कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को गेट पास व टोकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए समुचित स्टॉफ की शेड्यूल वाइज व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर डीएम हैफेड मांगेराम, डीएफएसी कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
बारिश से खुले में पड़ा लगभग 70,000 गेहूं के बैग भीगे
रोड़ी। क्षेत्र में करीब 7 बजे मौसम ने करवट ली और एकदम से बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के साथ ही आढ़तियों व किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। किसानों के द्वारा अनाज मंडी में उठान न होने की वजह से कच्ची मिट्टी में गेहूं को उतारा गया था और वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी में खुला में पड़ा लगभग 70,000 गेहूं के बैग भीग गए। बता दें कि अभी तक कुल मिलाकर 92,800 क्विंटल के लगभग खरीद हो चुकी है, जिसमें 58,000 क्विंटल के आसपास उठान हो चुका है। अनाज मंडी में कुल 1 लाख 85 हजार बैग में से लगभग 70000 गेहूं के बैग अनाज मंडी में खुले में पड़े होने के कारण भीग गए।