फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dengue is not an epidemic, prevention is the only wisdom

Sirsa News: डेंगू नहीं महामारी, बचाव में ही समझदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dengue is not an epidemic, prevention is the only wisdom
डेंगू दिवस पर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए  चलाई गई ई रिक्शा को रवाना करते हुए चि​क्तिसक। 
सिरसा। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आमजन से डेंगू के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जो एडीज मच्छर के काटने से होता है और यह मच्छर साफ और ठहरे पानी में पनपता है।
विज्ञापन


इसलिए सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों तथा आसपास पानी को एकत्रित न होने दें। सप्ताह में कम से कम एक बार घरों की टंकियों, कूलरों, गमलों, शौचालयों में रखे बर्तनों, छतों पर पड़े टायरों, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों एवं अन्य जल स्रोतों को खाली कर अच्छे से साफ करें और फिर पानी भरें।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अपने आसपास सात दिनों से अधिक समय तक किसी भी स्थान पर पानी एकत्रित न होने दें क्योंकि मच्छर अंडे देता है जो सात दिनों में मच्छर बन जाते हैं और डेंगू फैलाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी को बुखार हो तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत खून की जांच करवाएं। डेंगू की जांच एवं उपचार नागरिक अस्पताल सिरसा में नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरों के आसपास जलभराव वाले स्थानों में काला तेल डालें, प्रत्येक शुक्रवार को पानी के सभी स्रोतों को खाली कर उल्टा रखें व सूखने दें और ड्राई-डे के रूप में मनाएं।




इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा, उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. गौरव अरोड़ा, महामारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, पुष्कर दत्त, धीरज कुमार, केवल कृष्ण कम्बोज, अभिषेक, वरुण कुमार, राजेश कुमार (लैब टेक्नीशियन) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed