{"_id":"68ebeb5e89522545f602378a","slug":"dengue-cases-surpass-100-nine-are-currently-undergoing-treatment-sirsa-news-c-128-1-slko1008-145855-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 100 के पार पहुंचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा, नौ का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 100 के पार पहुंचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा, नौ का चल रहा इलाज
विज्ञापन
सिरसा। जिल के गांव मीरपूर में निकासी की नालियों के जमा पानी में दवा का छिड़काव करते हुए स्वास्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों को आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार गावों व वार्डों में काम कर रही हैं। अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की 52 टीमों सहित नगर परिषद के कर्मचारी लगातार फॉगिंग अभियान चलाए हुए हैं।
जिले में अब तक डेंगू के 103 और 12 मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 94 केस एक्टिव हैं और नौ डेंगू के मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मलेरिया के अब तक 12 केस पॉजिटिव पाए गए थे जो इलाज के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 52 टीमें ग्राउंड में काम कर रही हैं।
कर्मचारी आमजन को लारवा के बारे में जागरूक करने व दवाई का छिड़काव करने में लगे हुए हैं। वहीं, लारवा मिलने वाले घरों व सचांलकों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की और से अब तक 1300 के करीब लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सरकारी संस्थान भी शामिल हैं। इसमें लारवा मिलने पर छिड़काव व फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद के कर्मचारी समय से पहले बारिश के कारण अब दूसरी बार फॉगिंग करने में लगा हुआ है। शहर में नगर परिषद की ओर से प्रतिदिन 4 वार्डों में फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं, डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पंचायतों में भी फॉगिंग के साथ जमा पानी के स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
-- -
डेंगू के डंक से बचें
चिकित्सकों के अनुसार जिले में फैल रहे डेंगू के किसी भी मरीज की अभी तक मौत नहीं हुई है। डेंगू के मरीजों को उपचार के दौरान ठीक होने में 8 से 10 दिन का समय लगा रहा है। इससे मरीज डेंगू पर विजय पा रहे हैं, लेकिन फिर भी इस मौसम में डेंगू के डंक से बच कर रहना चाहिए। चिकित्सकों के अनुसार घर में साफ सफाई रखें, बाहर का खाना न खाएं, पूरे कपड़े पहनें, डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लें।
आमजन सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे मनाएं
जिले में चिकित्सकों ने आमजन से अपील की है कि सभी को अपने घरों में सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे के रूप में मनाना चाहिए, ताकि घर में जमा पानी को निकाल कर मच्छरों के पैदा होने की समस्या को खत्म किया जा सके और डेंगू को फैलने से रोका जाए। वहीं, इस दिन अपने घरों में रखे पौधों के गमलों का भी पानी बदला जाए।
-- -- -- -- -- -- जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं, वहां विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है। - डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, सिरसा।