फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demanded implementation of regularization and a three-year policy

Sirsa News: नियमितीकरण और तीन साल की पॉलिसी लागू करने की उठाई मांग

Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Demanded implementation of regularization and a three-year policy
सिरसा । लघु सचिवालय में बैठक के दौरान नियमितीकरण की मांग को लेकर बैठक करते हुए अतिथि अध्यापक। 
सिरसा। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण, भविष्य की सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय सिरसा में बैठक हुई। जिला प्रधान प्रदीप सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिथि अध्यापकों के अधिकारों, सम्मान और रोजगार की सुरक्षा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता मजबूत करने और मांगों के लिए सामूहिक संघर्ष करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अतिथि अध्यापक वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं देकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनके नियमितीकरण और भविष्य की सुरक्षा का मुद्दा लंबित है। उन्होंने सभी अतिथि अध्यापकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने और नियमितीकरण की मांग को निर्णायक दिशा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने, तीन साल की पॉलिसी लागू करने और चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी से बढ़ती है। सभी अध्यापक एक मंच पर आकर आवाज उठाएंगे तो मांगों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 25 अक्तूबर से कुरुक्षेत्र में शुरू होने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए अतिथि अध्यापकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से नियमितीकरण की मांग उठाकर सरकार तक अध्यापकों की आवाज पहुंचाई जाएगी।

बैठक में रानियां के ब्लॉक प्रधान नत्थू राम, वरिष्ठ अतिथि अध्यापक अजमेर सिंह, रमन छाबड़ा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से चिरंजी लाल और महिला अतिथि अध्यापक राज रानी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed