{"_id":"671c026664da99156f0866b4","slug":"demanded-extortion-of-one-lakh-rupees-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127653-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेडिकल स्टाेर संचालक से मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेडिकल स्टाेर संचालक से मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी
Sat, 26 Oct 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली। स्थानीय पुलिस थाने में एक मेडिकल स्टाेर संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस को चार लोगों पर दुकान पर आकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कालांवाली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका पंजाब बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर है। जगदीप सिंह व चमकौर सिंह निवासी गांव कालांवाली, सर्वजीत सिंह निवासी गांव देसूमलकाना, गोरा सिंह निवासी गांव पम्मा कलां जिला मानसा पंजाब उसकी दुकान पर आए। उन्होंने धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। पैसा नहीं देने पर उसको व उसके परिवार को नुकसान पहुंचा देने की धमकी दी। कालांवाली थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि उक्त मामले में उनके पास शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुचान से ऑटो रिक्शा तो मोरिवाला से केबल चोरी कर ले गए चोर
चोपटा। खंड के गांव सुचान में रात में घर के बाहर खड़ा ऑटो रिक्शा चोरी हो गया। डिंग थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चिमन ने बताया कि वीरवार रात को उसने अपना ऑटो रिक्शा घर के बाहर प्लाट में खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा उसका रिक्शा प्लाॅट से गायब था। वहीं, डिंग थाना क्षेत्र के गांव मोरिवाला में रात को एक किसान के खेत में लगे बिजली के ट्यूबवेल की 120 फीट लंबी तार चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण लाल ने बताया कि उसने अपने खेत में ट्यूबवेल लगाया हुआ है। वीरवार रात को अज्ञात चोर उसके खेत से 120 मीटर केबल चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।