फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand to increase salary: Ayushman Mitra Sangh demonstrated in small secretariat, submitted memorandum to SDM

वेतन बढ़ाने की मांग : आयुष्मान मित्र संघ ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase salary: Ayushman Mitra Sangh demonstrated in small secretariat, submitted memorandum to SDM
लघु सचिवालय में एसडीएम राजेंद्र कुमार को मांग पत्र सौंपते आयुष्मान मित्र । विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में लगे आयुष्मान मित्रों ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।

आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग में लगे आयुष्मान मित्र सोमवार को सर्व कर्मचारी के बैनर तले लघु सचिवालय में पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने की। आयुष्मान मित्र संदीप कुमार, सूरज ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान मित्र के पद पर ज्वाइनिंग की गई थी। इसमें उनको पांच हजार मासिक वेतन व कमीशन के तौर पर रखा गया था। उस दौरान समय-समय पर वेतन बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया था। पांच वर्ष बीतने के बाद भी उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। इसके कारण उनको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ सप्ताह से वह हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इस दौरान नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने और इलाज लेने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ रहा है। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने आयुष्मान मित्रों की समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गीता रानी, सुखजीत, नवीन मोंगा, राजबीर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed