फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand for salary of 26 thousand and permanent recruitment

Sirsa News: वेतन 26 हजार और स्थायी भर्ती किए जाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for salary of 26 thousand and permanent recruitment
लघु सचिवालय में धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
सिरसा। जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए शनिवार को लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से 26 हजार रुपये वेतन किए जाने की मांग की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान सोनू कुमार ने कहा कि पिछले 11 साल के अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार सफाई कर्मचारी की स्थायी भर्ती नहीं की और न ही किसी कच्चे सफाई कर्मचारी को पक्का किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही वादों और घोषणाओं से बार-बार मुकरने का रिकॉर्ड बना चुकी है। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री अपने मुंह से कही हुई बातों से बदलते दिखाई दिए हैं। डीएससी समाज के महासम्मेलन में ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए 26 हजार और शहरी सफाईकर्मियों के लिए 27 हजार वेतन देने की घोषणा हवा हवाई साबित हो चुकी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सीएम ने 2100 रुपये बढ़ोतरी की थी, लेकिन आजतक ग्रामीण सफाईकर्मियों के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया, जबकि शहरी सफाईकर्मियों के लिए ये पत्र 9 अगस्त को जारी हो चुका है और उनको के मिलना भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- सभी सफाई कर्मियों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए।
- ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का 26 हजार वेतन तुरंत लागू किया जाए।

- 11 जून को की गई वेतन बढ़ोतरी की घोषणा को एरियर सहित लागू किया जाए।
- कर्मचारी की मृत्यु उपरांत उसके परिवार को 10 लाख मुआवजा और नौकरी दी जाए।
- सात तारीख तक वेतन का भुगतान करने के लिए सालाना बजट का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed