{"_id":"61900168df61a64d0a39e0dd","slug":"death-of-pregnant-woman-under-suspicious-circumstances-police-started-investigation-on-complaint-of-hospital-administration-sirsa-news-hsr616795334","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने की जांच शुरू
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पुलिस को बयान देते मृतक महिला के परिजन। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव जोधकां निवासी एक गर्भवती महिला की शुक्रवार रात को मौत हो गई। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंग के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लेकिन बिना पुलिस को शिकायत दिए ही शव ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। इस पर नागरिक अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हुआ यूं कि गांव जोधकां निवासी सुरेश कुमार की गर्भवती पत्नी को नागरिक अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए लेकिन बिना पुलिस को शिकायत दिए शव को घर लेकर चले गए। अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी और शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस पर पुलिस गांव पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल पहुंचाकर पहुुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने ये लगाए आरोप
गांव जोधकां निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन रानी गर्भवती थी। शुक्रवार शाम तीन बजे उसे दर्द शुरू हुआ तो वह मोटरसाइकिल पर उसे डिंग मंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने के लिए पहुंचे। इसके बाद वह चिकि त्सकाें ने जांच कर उन्हें वापस भेज दिया। लेकिन शाम छह बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हुई थी वह फिर से उसे डिंग मंडी में लेकर पहुंचे और चिकित्सकों पर उसकी पत्नी को दाखिल कर लिया। रात करीब डेढ़ बजे तक वह दाखिल रही। रात डेढ़ बजे के बाद उसकी पत्नी की हालत खराब होने लगी तो चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। इसके बाद वह एंबुलेंस में उसे सिरसा लेकर आ रहे ही थे कि रास्ते में ही उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की ओर से अगर जल्दी रेफर किया जाता तो उसकी पत्नी और बच्चे की जान बच जाती, लेकिन चिकित्सकों ने लापरवाही बरतते हुए उसे वहां पर ही दाखिल किए रखा।
विज्ञापन
गर्भवती महिला की मौत होने के बाद परिजन बिना जानकारी दिए ही महिला के शव को लेकर घर पर चले गए थे। इसके बाद अस्पताल की ओर से उन्हें सूचना दी गई थी और शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। -कश्मीरी लाल, डिंग थाना प्रभारी, सिरसा