फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dead body of Bijjuwali youth missing for five days found in Rajasthan canal

Sirsa News: पांच दिन से लापता बिज्जुवाली के युवक का राजस्थान नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Bijjuwali youth missing for five days found in Rajasthan canal
मृतक सतपाल का नहर की पटरी पर रखा हुआ साफा व चपल। 
डबवाली। गांव बिज्जुवाली से पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव राजस्थान नहर में शनिवार को मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम सिरसा के सामान्य अस्पताल में किया जाएगा। युवक के लापता होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई हुई थी। अब पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बिज्जुवाली सतपाल (26) पांच दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार सतपाल परिवार के साथ राजस्थान के लूणकरणसर में शादी समारोह में गया था। उसकी पत्नी अपने मायके गांव चौटाला में रुक गई। जबकि अन्य सदस्य सतपाल के साथ गांव लौट आए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शादी समारोह से वापिस आने के बाद मंगलवार को सतपाल गांव के बस स्टैंड से गांव गोरीवाला गया। वहां से वह राजस्थान नहर पहुंचा और नहर की पटरी पर अपनी चप्पल और साफा रखकर उसने छलांग लगा दी। परिवार को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत नहर पर पहुंचे लेकिन वहां सिर्फ उसकी चप्पल और साफा ही मिला था। उसका कुछ पता नहीं चल पाया, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed