फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Data not filled even after several notices, sword hanging over recognition of 95 schools

Sirsa News: कई नोटिस के बाद भी नहीं भरा डाटा, 95 स्कूलों की मान्यता पर लटकी तलवार

Sat, 13 Jan 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Data not filled even after several notices, sword hanging over recognition of 95 schools
सिरसा। यू डाइज फार्म भरने को लेकर जिले के 95 सरकारी व निजी स्कूल गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर इन स्कूलों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाने की अनुशंसा की है। जून माह से इन स्कूलों ने बच्चों, टीचर और मूलभूत सुविधाओं का डाटा नहीं भरे हैं। शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर मुख्यालय की ओर से कार्रवाई में अमल में लाई जाती है तो सभी 95 स्कूलों की मान्यता रद्द होगी। वहीं जिन खंडों के बीओ गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। उनके प्रमोशन पर इसका असर जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से निजी व राजकीय स्कूलों से यू डाइज का फार्म भरने के आदेश जारी किए गए थे। इस पर सभी राजकीय स्कूलों ने तो फार्म भर दिए हैं लेकिन निजी विद्यालयों के प्राचार्य फार्म भरने में गंभीरता नहीं दिखाते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा स्कूल सिरसा खंड के हैं। सिरसा खंड के 53 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने फार्म नहीं भरा है। इनमें 38 निजी और 15 सरकारी स्कूल हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले भर अन्य खंडों के 42 ऐसे स्कूल हैं। जिनमें निजी और प्राइवेट स्कूलों ने डाटा नहीं भरा है। वहीं विभाग अधिकारियों के अनुसार हर रोज व्हाट्स एप पर इन्हें मैसेज किया जाता है। जिले में कुल 1172 स्कूल हैं। जिसमें से 95 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने यू डाइस का फॉर्म में अपना डाटा पूरा नहीं भरा है। अगर यह अपना डाटा जल्द से जल्द नहीं भरते हैं तो इन स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खंडों ने नहीं भरा डाटा
खंडा का नाम, बेसिक प्रोफाइल, शिक्षकों का डाटा
- बड़ागुढा, 2 स्कूल, 3 स्कूल
- डबवाली, 4 स्कूल, 11 स्कूल
- ऐलनाबाद, 20 स्कूल, 28 स्कूल
- चोपटा, 18 स्कूल, 19 स्कूल
- ओढां, 0, 0
- रानियां, 1 स्कूल, 0
- सिरसा, 27 स्कूल, 55 स्कूल
नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे बीईओ
जिला शिक्षा विभाग के प्रोग्रामर नीरज मक्कड़ ने बताया कि विभाग की तरफ से जिले के 7 खंडों के बीईओ को करीब 10 से ज्यादा बार नोटिस भेजकर अवगत करवाया जा चुका है। जून माह में इस डाटा को भरने के लिए अंतिम तारीख आती है लेकिन अब जनवरी आ चुकी है। फिर भी विद्यालयों ने डाटा कंप्लीट नहीं किया है। ऐसे में अब स्कूल मुखियाओं का तर्क है कि शीतकालीन छुट्टियां चल रही हैं लेकिन डाटा कंप्लीट तो जून-जुलाई में किया जाता है। वहीं पहले जारी किए गए नोटिस में विभाग ने बीईओ को कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए थे। लेकिन बीईओ ने अभी तक किसी भी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की है।
यू डाइज फार्म न भरने से विद्यार्थी नहीं ले पाएगा दाखिल
जिले के सभी स्कूल संचालकों को यू-डाइस में ये डिटेल भरनी होती है। इसमें स्कूलों में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की कैटेगरी वाइज संख्या, स्कूल में पानी, टॉयलेट, खेल मैदान, पेयजल, बाउंड्रीवाल आदि जानकारी शामिल है। इसके आधार पर ही केंद्र सरकार की ओर से स्पोर्ट्स ग्रांट, कंपोजिट ग्रांट व अन्य ग्रांट की राशि स्वीकृत की जाती है। वहीं अगर स्कूल ये डाटा नहीं भरते हैं तो राजकीय स्कूलों को ग्रांट नहीं मिलेगी। वहीं निजी स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। इतना ही नहीं विद्यार्थियों का डाटा न देने पर विद्यार्थी अगले साल किसी स्कूल में दाखिला नहीं ले पाएगा।

सिरसा के इन स्कूलों ने नहीं भरा डाटा
- दिल्ली पब्लिक स्कूल
- सतलुज पब्लिक स्कूल
- शाह सतनाम पब्लिक प्राइमरी स्कूल
- आदित्य हाई स्कूल
- राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- मीनर्वा हाई स्कूल
- संत एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल
- एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल
- अमनदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- अनूप मॉडल मिडिल स्कूल
- लाला जगन्ननाथ जैन पब्लिक स्कूल
- आरकेपी स्कूल
- शहीद उधम सिंह मिडिल स्कूल
- श्रीगुरु गोबिंद सिंह खालसा स्कूल
- सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- आर्य बॉयज सीसे स्कूल
- आर्य गर्ल्स सीसे स्कूल
- आर्य प्राइमरी स्कूल
- डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल
- महाराजा अग्रसेन गर्ल्स स्कूल
- राम भजन सर्वाेदय मिडिल स्कूल
- सागर मनी हाई स्कूल
- एसएमबी गीत हाई स्कूल
- उज्जवल मॉडल मिडिल स्कूल
- विकास हाई स्कूल
- स्काॅलर्स हेवेन स्कूल
- स्वामी दयानंद हाई स्कूल
- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- दिशा स्कूल
- नव ज्योति हाई स्कूल
- प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- सेंट फ्राइंसिज जेवियर सेकेंडरी स्कूल
- श्रीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल
- पवन दीप पब्लिक मिडिल स्कूल

जिले के सातों खंडों के 95 राजकीय व निजी स्कूलों ने अपना यू डाइज का फार्म नहीं भरा है। जिसमें से करीब 53 स्कूल सिर्फ सिरसा खंड के है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी स्कूल गंभीरता से काम नहीं ले रहा है।
-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed