फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dap distributed

Sirsa News: डीएपी के लिए किसानों की लंबी कतार, 1100 के काटे टोकन

Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dap distributed
कालांवाली। खाद न मिलने पर नारेबाजी करते हुए किसान। संवाद
फोटो - 40
विज्ञापन

300 किसानों को दिए दो-दो बैग, बाकी 800 को तीन दिन में वितरण
हैफेड सोसायटी में भी पहुंची 600 बैग डीएपी, बुधवार से होगा वितरण
कालांवाली में डीएपी खाद की किल्लत, किसानों की लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। क्षेत्र में डीएपी खाद की कमी के कारण मंगलवार को भी किसान अनाज मंडी में खाद लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। इफको ने 1100 किसानों की पर्चियां काटी थीं। इनमें से 300 किसानों को मंगलवार को दो-दो बोरी डीएपी दी गई।
शेष 800 किसानों को आगामी तीन दिनों में खाद देने की बात कही गई है। कृषि विभाग के एसडीओ अमित शर्मा ने बताया कि इफको के पास करीब 2200 बोरी डीएपी पहुंची थी। सोमवार को भीड़ अधिक होने के कारण वितरण नहीं हो सका था। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पर्चियां काटी गई थीं।
विज्ञापन

बाकी किसानों को भी अगले तीन दिनों में दो-दो बोरी डीएपी वितरित की जाएगी। कालांवाली की हैफेड सोसायटी में करीब 600 बोरी डीएपी पहुंच चुकी है। इनका वितरण बुधवार से किया जाएगा। सोसायटी में किसानों की संख्या के अनुसार खाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की चिंता और मांग
खाद लेने पहुंचे भगवान सिंह, मेजर सिंह, भजन सिंह, बिंद्र सिंह और सतपाल सिंह ने बताया कि सरसों की बिजाई का समय नजदीक है। ऐसे में डीएपी की बहुत जरूरत है। किसानों ने समय पर खाद नहीं मिलने से बिजाई प्रभावित होने की चिंता जताई। उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था के तहत गांवों की सोसायटियों में ही खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। इससे किसानों को अनाज मंडियों में कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed