{"_id":"64ff566a36f5cef5d9021ab9","slug":"dabwalis-ishita-will-answer-amitabhs-questions-in-kaun-banega-crorepati-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-5930-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ के सवालों का जवाब देगी डबवाली की इशिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ के सवालों का जवाब देगी डबवाली की इशिता
Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
इशिता गोयल का फोटो कौन बनेगा करोड़पति के लोगो के साथ। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली की बेटी इशिता ने कभी बचपन में सपना देखा था कि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में अमिताभ बच्चन के समक्ष हॉट सीट पर बैठूंगी। इशिता का सपना 12 सितंबर को पूरा होने जा रहा है। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले केबीसी में रात्रि 9.30 बजे इशिता अभिनेता अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी।
अमिताभ बच्चन इशिता के पसंदीदा अभिनेता भी हैं। इशिता मूल रूप से डबवाली की रहने वाली है। वह जींद निवासी विवेक गोयल के साथ विवाहित हैं। विवेक मौजूदा समय में कालका में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। इशिता के पिता सुशील मित्तल इनकम टैक्स अधिवक्ता हैं, जबकि माता अराधना बाल मंदिर स्कूल में हिंदी व संस्कृत की प्राध्यापिका हैं। इशिता की प्रारंभिक शिक्षा बाल मंदिर स्कूल में हुई। गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली से बीकॉम उत्तीर्ण करने के बाद इशिता ने सीएस की डिग्री नई दिल्ली से प्राप्त की। छोटा भाई सीए है और गुरुग्राम में जॉब करता है। पिता सुशील मित्तल व माता अराधना मित्तल ने बताया कि उनकी बिटिया पुरस्कार राशि जीतने नहीं बल्कि अपने बचपन का सपना पूरा करने के लिए गई है। वह केबीसी के एंकर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर अपना आईक्यू टेस्ट जांचना चाहती है या यूं कहें कि अपनी काबिलियत को सिद्ध करना चाहती है।
कई माह से चली प्रक्रिया
पिता सुशील मित्तल के अनुसार उनकी बेटी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि है और उसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना अच्छा लगता है। अप्रैल-मई में उसने केबीसी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसे केबीसी से कॉल आई। तीन सवाल पूछे गए, उसने जवाब दे दिया, कुछ दिनों बाद एक बार फिर कॉल आई। इस बार जवाब देने की समयावधि मात्र 30 सेकेंड ही थी। उनकी बेटी ने स्वयं को प्रमाणित किया है। इस प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरने के बाद आखिरकार केबीसी की टीम शहर डबवाली पहुंची और लगभग आठ घंटों में उस टीम ने उनके घर और शहर के गोल बाजार, गांधी चौक सहित कई सार्वजनिक स्थानों को अपने कैमरों में कैद किया।