फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali woman infected with corona, home isolated

Sirsa News: डबवाली की महिला कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dabwali woman infected with corona, home isolated
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं। इसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर हो गया है। दो सप्ताह में तीन मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कहीं न कहीं सभी की हिस्ट्री एनसीआर व अन्य जगहों से जुड़ी हुई है। अहम बात यह है कि अस्पताल में उपचार होने पर ही इन मरीजों को कोरोना संक्रमण का पता चलता।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को होम आईसोलेट किया है। डबवाली की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि बठिंडा में उपचार के दौरान हुई। इसके बाद नागरिक अस्पताल सिरसा को सूचित किया गया। अस्पताल प्रशासन ने डबवाली अस्पताल प्रशासन को तुरंत प्रभाव से मरीज को होम आईसोलेट करने और उसके परिजनों के सैंपल जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीज पहले भी आ चुके हैं, जिनको होम आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


--------------
कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। हमारी लोगों से अपील है कि कोई दिल्ली, एनसीआर या विदेश से आता है। उसे खांसी जुकाम की शिकायत है तो वह तुरंत नागरिक अस्पताल में आकर अपनी जांच करवाए। अभी तक तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डाॅ. महेंद्र भादू, सीएमओ, सिरसा
--------------
जिले में अब तक 12 आशंकितों के सैंपल एकत्रित किए हैं। खांसी व जुकाम के लक्षण मिले हैं। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। सैंपल एकत्र किए जा रहे रहे हैं। - डाॅ. गौरव अरोड़ा नोडल अधिकारी कोरोना संक्रमण, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article