फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dabwali railway station provided smart card

अब डबवाली रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड से मिलेगी रेल टिकट

Fri, 18 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Fri, 18 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
डबवाली रेलवे स्टेशन को रेलवे ने नए वर्ष का तोहफा दिया है। रेलवे ने ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन स्थापित की है। अब रेल यात्रियों को टिकट के लिए घंटों कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वीरवार को रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) राजेंद्र पांडे ने वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि डबवाली रेलवे स्टेशन मॉर्डन रेलवे स्टेशन है। टिकट के लिए विंडो में लंबी लाइन लगानी पड़ती है। कई बार कर्मचारियों के साथ बहस भी हो जाती थी। यात्रियों के दर्द को समझते हुए रेलवे ने टिकट वेंडिंग मशीन की स्थापना की है।
विज्ञापन



 मशीन पर स्मार्ट कार्ड का प्रयोग होगा। जिसे पचास रुपये सिक्योरिटी देकर यात्री रेलवे स्टेशन पर बना सकेगा। अपनी आवश्यकता अनुसार कार्ड को रिचार्ज करवा सकेगा। संबंधित यात्री 50 रुपये से 4900 रुपये तक रिचार्ज करवा सकता है। स्मार्ट कार्ड को वेंडिंग मशीन पर रखते ही लोकेशन आ जाएंगी। यहां संबंधित यात्री को जाना है, वह लोकेशन फीड करते ही टिकट बाहर आ जाएगी। यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार रिचार्ज को देखते हुए जितनी चाहें टिकट निकलवा सकते हैं। पांडे के अनुसार स्मार्ट कार्ड अन्य मोबाइल रिचार्ज की भांति कार्य करेगा। रिचार्ज की वेलिडिटी एक वर्ष रहेगी। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित इकओंकार सिंह नामधारी, महेंद्र कुमार, ओमप्रकाश वधवा, सुरेश मित्तल, राकेश बांसल, रवि कुमार, दीपक, विजयंत शर्मा, गुरजंट सिंह, राजीव शर्मा, आरपीएफ के सरवन कुमार को समझाते हुए पांडे ने कहा कि स्मार्ट कार्ड प्रणाली से यात्री को पांच फीसदी फायदा होगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नियुक्त
बठिंडा, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ तथा अनूपगढ़ जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के बाद डबवाली रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। लोगों को रेल टिकट लेने की सरल प्रणाली समझाने के लिए मशीन पर रेलवे से रिटायर एक कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। पांडे ने यह भी बताया कि वेंडिंग मशीन एक रोल से पांच सौ टिकट निकालेगी। जिसकी प्रिटिंग भी बढ़िया होगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक सुशील कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तोहफा भी मिलेगा

सीएमआई राजेंद्र पांडे ने बताया कि डबवाली रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। रेल यात्री को पांच रुपये का सिक्का मशीन में डालना होगा। तुरंत ही आरओ के एक लीटर पानी से उसकी बोतल भर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed