फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali lineman died due to electric shock while working

Sirsa News: काम करते समय करंट लगने से डबवाली के लाइनमैन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dabwali lineman died due to electric shock while working
गुरविंदर सिंह।
कालांवाली। क्षेत्र में करंट लगने से बिजली निगम के एक लाइनमैन की मौत हो गई। गांव डबवाली निवासी लाइनमैन गुरविंदर सिंह गांव खोखर व असीर के बीच बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली की तारों से उसे अचानक करंट लग गया। घटना के बाद कालांवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


गुरविंदर सिंह (42) बिजली निगम में लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। उसकी गांव पिपली में शिकायत केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव हस्सू में डयूटी लगी थी। गुरविंदर सिंह रविवार को किसी उपभोक्ता की शिकायत पर काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव खोखर व असीर के बीच लाइन को ठीक करते समय हादसा घटित हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों ने गुरविंदर सिंह को कालांवाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। गुरविंदर सिंह ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अभी फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि गुरविंदर सिंह ने काम करते समय बिजली बंद नहीं करवाई थी या बिजली बंद करवाने के बावजूद भी बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली बंद नहीं थी या बिजली बंद करके दोबारा से छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि मृतक गुरविंदर सिंह के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2010 में एएलएम के पद पर भर्ती हुए थे गुरविंदर सिंह



बताया जा रहा है कि मृतक गुरविंदर सिंह वर्ष 2010 में एएलएम के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद वह लाइनमैन बन गए थे और कुछ ही समय वे फोरमैन के पद पर प्रमोट होने वाले थे।




फ्यूज लगाने अकेले गया था लाइनमैन : जेई



इस संबंध में जेई कुलवंत सिंह ने बताया कि हमने दो लाइनमैन की एक साथ ड्यूटी लगाई हुई है। आज एक लाइनमैन पेपर देने के कारण छुट्टी पर था और लाइनमैन गुरविंदर सिंह अकेला किसी किसान के खेत में फ्यूज ठीक करने के लिए गया था। इसके बाद उन्हें किसान ने सूचना दी कि यह घटना घटित हो गई है और उसे कालांवाली के निजी अस्पताल में लेकर आए हैं। उन्हें नहीं पता कि हादसा कैसे घटित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed