फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cycle fair will be held on February 17 and 18 in the sports stadium

खेल स्टेडियम में 17 व 18 फरवरी को लगेगा साइकिल मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cycle fair will be held on February 17 and 18 in the sports stadium
सिरसा। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके लिए 17 व 18 फरवरी को शिक्षा विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने 20 इंची साइकिल के लिए 3100 तथा 22 इंची साइकिल के लिए 3300 रुपये तय किए हैं। यदि विद्यार्थी इस राशि से महंगी साइकिल पसंद करता है तो बाकी पैसे अभिभावक को जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

वहीं मेले के बाद 21 फरवरी को विभाग द्वारा बजट की मांग भेजी जाएगी। साइकिल उन विद्यार्थियों को दी जाएगी जिनका गांव या वार्ड में कक्षा नौंवी से 12वीं तक पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं है तथा उन्हें दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता है। योजना के तहत प्रदेशभर के 10,154 विद्यार्थियों को साइकिलें दी जाएगी। जिन में 5288 लड़कियां व 4866 लड़के हैं। वहीं साइकिल खरीद के लिए विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 24 लाख 50 हजार 600 रुपये का बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 समाप्ति की ओर है। अगर मेले के आयोजन व बजट डिमांड भेजने में किसी भी प्रकार की देरी के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। साइकिल मेले में दुकानदार, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, निर्माता भाग लेंगे और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed