{"_id":"633879f1f598eb06e6761013","slug":"crop-procurement-will-be-done-at-six-mandis-16-procurement-centers-and-three-sub-yards-of-the-district-sirsa-news-hsr6434757127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की छह मंडियों, 16 खरीद केंद्रों व तीन सब यार्ड पर होगी फसल खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की छह मंडियों, 16 खरीद केंद्रों व तीन सब यार्ड पर होगी फसल खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फसल खरीद को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को खरीद कार्यों का निर्बाध और परेशानी मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिरसा जिले में छह मंडियों, 16 खरीद केंद्रों व तीन सब यार्ड में फसल की खरीद की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए बैठक के बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधीन क्षेत्रों में मंडियों, सब यार्ड व खरीद केंद्रों का लगातार दौरा करें और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में उचित ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के साथ मॉइश्चर मीटर, तौल तराजू, समय पर उठान, सीसीटीवी कैमरे की स्थापना और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि जिले में 6 मंडियों, 16 खरीद केंद्र व 3 सब यार्ड पर फसल खरीद की जाएगी। फसल उठान का कार्य भी तेजी से किया जाए, ताकि फसल मंडियों में लेकर आने वाले किसानों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि किसान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षतिपूर्ति ऑप्शन के माध्यम से अपनी फसल खराबे का ब्योरा दर्ज कर सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम डबवाली शुभू राठी, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. बाबूलाल, कार्यकारी अभियंता विजेंद्र शर्मा व डीएमईओ चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
एप पर मिलेगी वास्तविक जानकारी
ई-खरीद हरियाणा मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसानों को पंजीकृत फसल, गेट पास और खरीद के लिए लाई फसल की मात्रा के बारे में वास्तविक जानकारी मिलेगी। कोई भी किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके ये विवरण प्राप्त कर सकता है।