फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   washing, drug, truck, runaway, sirsa

वाशिंग पाउडर के डिब्बों में भरकर लाई थी नशे की खेप, ट्रक फंसा तो छोड़कर भागे तस्कर

Mon, 25 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Mon, 25 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
washing, drug, truck, runaway, sirsa
फंसी ट्रक - फोटो : buraeau
पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक नहीं है। शनिवार की रात ओढां थाना क्षेत्र के गांव पन्नीवाला मोटा से खाई शेरगढ़ के बीच वाशिंग पाउडर के थैलों में नशे की खेप छुपाकर लाने का मामला सामने आया है। वो तो ट्रक कच्चे रास्ते में फंस गया नहीं तो माल ठिकाने भी लग जाता और किसी को भनक भी न लगती। सूचना पाकर पहुंचे स्पेशल स्टाफ व ओढां पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गहनता से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 स्पेशल स्टाफ को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि ओढां थाना क्षेत्र के गांव पन्नीवाला मोटा से ाई शेरगढ़ के मध्य खेतों के कच्चे रास्ते पर एक ट्रक खड़ा है। सूचना पाकर स्पेशल स्टाफ से एसआई सुखजीत सिंह व ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन की तो कच्चे रास्ते पर धंसे हुए ट्रक के इर्द-गिर्द चूरा पोस्त बिखरी हालत में मिला। ट्रक के अंदर झांक कर देखा गया तो उसमें कपड़े धोने के सोडे के बैग भरे थे। लेकिन जब ट्रक की तलाशी ली गई तो पता चला कि सोडे के बैग के बीच चूरा पोस्त छुपाकर रखा गया है। वो तो महज एक संयोग था कि ट्रक कच्चे रास्ते पर धंस गया। तस्करों ने ट्रक को निकालने हेतु ट्रैक्टर मंगवा कर काफी मशक्कत भी कि, लेकिन ट्रक न निकल पाने के कारण तस्करों द्वारा ट्रक से चूरा पोस्त ट्रैक्टर में भरकर ठिकाने लगा दिया गया व ट्रक को धंसी हुई हालत में छोड़ फरार हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रक में 12से 15 बोरियां डोडा पोस्त था। वहीं थाना प्रभारी दले राम महला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ट्रक में कास्टिक सोडे के करीब 400 बैग होंगे, ट्रक के ऊपर व इर्द-गिर्द डोडा पोस्त बिखरा हुआ मिला है जिससे ये जाहिर हो रहा है कि इसमें से नशीला पदार्थ दूसरे वाहन में डाला गया है बाकि पुलिस जांच कर रही है कि ट्रक का मालिक कौन है, उसमें कितना चूरा पोस्त था। जांच उपरांत ही पूरी कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सुखजीत सिंह, स्पेशल स्टाफ सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed