फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two smugglers jailed for 15 years in Sirsa

सिरसा: दो तस्करों को 15 साल की कैद, डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

जुलाई 2018 का मामला है। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने भूपेंद्र सिंह व सुखदेव सिंह को दोषी करार देते हुए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Two smugglers jailed for 15 years in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 15-15 साल कैद व डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर डेढ़-डेढ़ साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।सदर डबवाली क्षेत्र की पुलिस 19 जुलाई 2018 को इलाके में गश्त कर रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान गांव मांगेआना के पास पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में दो लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 3600 गोलियां व 200 शीशी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान भूपेंद्र सिंह, निवासी पक्का शहीदां व सुखदेव सिंह, निवासी गांव मांगेआना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश किया। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने भूपेंद्र सिंह व सुखदेव सिंह को दोषी करार देते हुए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed