{"_id":"6a8f30a245363c3f750b977a","slug":"three-arrested-for-theft-worth-lakhs-from-two-houses-gonda-news-c-100-1-gon1041-165072-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो घरों में हुई लाखों की चोरी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो घरों में हुई लाखों की चोरी में तीन गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। कोतवाली पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम ने बुधवार को चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि 11/12 अगस्त की रात्रि में हीरापुर कमियार में अज्ञात चोरों द्वारा दो अलग-अलग घरों से सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। प्रकरण में स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से बुधवार को करनैलगंज के बसंतपुर कमियार निवासी सुनील, बहराइच के जनवरियन पुरवा निवासी अशोक और मंगरमेला के तेलियनपुरवा निवासी हरीराम को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से जेवर आदि सामान बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे और एक बाइक भी मिली है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। सुनील व हरीराम के खिलाफ बहराइच में चोरी, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।