{"_id":"63847309641ad37290628eae","slug":"three-youths-arrested-in-sirsa-with-fake-notes-worth-rs-51000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 51 हजार के नकली नोटों सहित तीन युवक गिरफ्तार, 400 रुपये में दे रहे थे 1000 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: 51 हजार के नकली नोटों सहित तीन युवक गिरफ्तार, 400 रुपये में दे रहे थे 1000 रुपये
Mon, 28 Nov 2022 02:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:06 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 200-200 रुपये के 255 नोट किए हैं। सिरसा शहर थाना में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में 400 रुपये के असली नोट लेकर लोगों को हजार रुपये के नकली नोट देने वाले तीन आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 51000 हजार रुपये के 255 नोट बरामद किए हैं। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार सिरसा एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक जिनका नाम मुकेश उर्फ मोनू निवासी बालासर रानियां हाल किरायेदार गुरु नानक नगर, गुरमीत सिंह व शंकर लाल निवासी भादड़ा निवासी सिरसा स्कूटी पर सवार होकर ऑटो मार्केट व कीर्तिनगर एरिया में लोगों को 200-200 रुपये के नकली नोट दे रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी 400 रुपये के बदले एक हजार रुपये के नकली नोट दे रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ऑटो मार्केट क्षेत्र में पहुंची। ऐसे में स्कूटी सवार आरोपियों ने पुलिस की टीम को देखकर मुड़ने का प्रयास किया तो उनकी स्कूटी गिर गई। टीम ने उक्त युवकों से पूछा तो चालक ने अपना नाम मुकेश उर्फ मोनू निवासी बालासर रानियां हाल किरायेदार गुरु नानक नगर बताया।
विज्ञापन
स्कूटी से गिरने के कारण चालक के हाथ की अंगुली में चोट भी आ गई। टीम ने शक के आधार पर दूसरे युवक से पूछताछ की तो उसने गुरमीत सिंह निवासी भादड़ा सिरसा व तीसरा शंकर लाल भादड़ा सिरसा होने की जानकारी दी। स्कूटी वापस मोड़ने का कारण पूछा तो युवकों ने नकली करंसी होने की जानकादी।
टीम ने उक्त युवकों की स्कूटी की जांच की तो स्कूटी की डिग्गी में 255 नकली नोट 200-200 रुपये के पाए गए। नकली नोटों की कुल राशि 51 हजार हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नकली नोट गुरी वासी पटियाला से लेकर आए थे।
वह फोन के माध्यम से उसके साथ संपर्क साधकर बस अड्डे से नकली नोट लेकर आए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज दाता राम ने शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।