फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thief, thief in Sirsa, case, Sirsa

नशे की पूर्ति के लिए चोरों ने ग्वार, बाजरा, खाद के बैग चुराए

Wed, 04 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 04 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in Sirsa, case, Sirsa
thief

चोरों ने एक किसान के घर सेंध लगाते हुए ग्वार, बाजरा और डीएपी खाद चुरा ली। इस मामले में खास बात यह है कि पीड़ित किसान ने खुद इस वारदात की गुत्थी सुलझाई। किसान ने चोरों का पता लगाकर उनकी जमकर धुनाई की। पीड़ित की पूछताछ के दौरान चोरों ने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। ग्रामीणों ने चोरों को सीआईए स्टाफ के हवाले कर दिया, लेकिन सीआईए ने रास्ते में ही इन्हें छोड़कर चले गए। इसके बाद पीड़ित ने ओढ़ां थाने में शिकायत दी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


ओढां निवासी जयवीर खेतीबाड़ी करता है, कुछ समय पहले वह हरियाणा पुलिस में नौकरी करता था, लेकिन घरेलू कारणों से उसने पुलिस से वीआरएस ले ली। 29 दिसंबर को जयवीर किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। पीछे से चोर घर में घुसे और ग्वार, बाजरा और डीएपी खाद चुराकर ले गए। जयवीर अगले दिन घर लौटा तो  ग्वार, बाजरा और खाद नदारद मिली। पीड़ित ने चोरों की तलाश खुद ही करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आए आरोपी
जयवीर ओढ़ां मार्केट में ग्वार और बाजरा खरीदने के लिए निकल पड़ा। मार्केट में एक ही दुकान पर ग्वार और बाजरा दोनों उसे मिला। दोनों की मात्रा उतनी ही थी, जितना उसके घर से चोरी हुआ था। जयवीर ने दुकानदार से पूछताछ की तो उसे पता  चला कि गांव का सुभाष और पप्पू उसे ये सामान बेचकर गए हैं। जयवीर का कहना है कि दोनों के बारे में गांव में पूछा तो पता चला कि ये दोनों नशे के आदी हैं। इसके बाद जयवीर सुभाष और पप्पू को अपने घर ले आया और दोनों की जमकर छितर परेड की। दोनों ने स्वीकार किया कि उसके घर चोरी उन्होंने ही की थी। इसके अलावा गांव के हनुमान मंदिर सहित छह अन्य वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर सुभाष, पप्पू, बोहड़ नामक शख्स के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


80 हजार की कीमत का माल उधार में बेचा
किसान जयवीर के घर से चोरों ने 80 हजार की कीमत का ग्वार और बाजरा चुराया था, लेकिन मार्केट में इसे सस्ते दामों पर बेच डाला। ग्वार का भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल है और चोरों ने नशे की पूर्ति के लिए इसे 400 रुपये में ही बेच दिया। इसी प्रकार बाजरा और डीएपी खाद की बोरी 200 रुपये में ही बेच दी। खास बात यह है कि चोरी का ज्यादातर माल उधार में बेचा गया। ये चोर नशे के आदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed