फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   thaseeldar navrag daas sirsa dabwalli, sirsa

तहसीलदार के क्वार्टर में घुसकर चोरी

Sat, 25 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Sat, 25 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
 thaseeldar navrag daas sirsa dabwalli, sirsa
sirsa, dabwali - फोटो : Bureau
दिन दिहाड़े चोर तहसीलदार नौरंग दास के क्वार्टर में घुसकर नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार वीरवार को तहसीलदार नौरंग दास एक बैठक में भाग लेने के लिए सिरसा गए हुए थे। बैठक के बाद वे सीधा अपने कार्यालय में आ गए। काम निपटाने के बाद करीब साढ़े पांच बजे अपना क्वार्टर संभाला तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। बेडरूम में स्थित अलमारी पर लगा लॉक टूटा हुआ था। अटैची में पड़ा कैश गायब था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौका पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


साथ वाले क्वार्टर में रहते हैं जज
तहसीलदार के ठीक  साथ में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) विशेष गर्ग  का क्वार्टर है। छुट्टियां होने के कारण वह भी सूना पड़ा हुआ था। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों के क्वार्टर भी पास हैं। ऐसे में सरेआम सरकारी क्वार्टर में घुसकर नकदी उड़ा ले जाना चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन


एडीओ के क्वार्टर में भी हुई थी चोरी
एडीओ के क्वार्टर में हुई थी चोरी तहसीलदार की कोठी के पीछे स्थित कृषि विभाग कार्यालय के क्वार्टरों में रह रहे एडीओ सुनील कुमार के घर भी चोरी हुई थी। चोर काफी सामान चुरा ले गए थे। उस समय भी चोर दीवार फांदकर घुसे थे। पुलिस आज तक चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। इससे पहले अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। यह चोरी आज तक पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवारें छोटी हैं
हुडा कॉलोनी के नजदीक से गुजरती रोड काफी ऊंची उठी हुई है। जिसकी वजह से लघु सचिवालय की दीवारें छोटी हो गई हैं। कोई भी आराम से आवासीय कालोनी में प्रवेश पा सकता है। कालोनी की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम भी नहीं है।


हमें देर-सवेर बैठकों में भाग लेने या फिर अन्य कार्य के लिए फील्ड में जाना पड़ता है। पीछे से क्वार्टर सूने रहते हैं। सुरक्षा के लिए कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। हम सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करेंगे।
-नौरंग दास, तहसीलदार, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed