फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Scooty riding youth arrested with 260 grams of heroin

Sirsa: 260 ग्राम हेरोइन के साथ स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार, करोड़ों की बताई जा रही कीमत

Thu, 27 Oct 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि उनकी एक टीम उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टाउन पार्क लालबत्ती चौक पर उपस्थित थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Sirsa: Scooty riding youth arrested with 260 grams of heroin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिरसा में सीआईए कालांवाली ने सिरसा के थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र से स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए ने आरोपी से एक करोड़ 25 लाख रुपये की 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ मिर्ची निवासी रानियां गेट थेहड़ मोहल्ला के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि उनकी एक टीम उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टाउन पार्क लालबत्ती चौक पर उपस्थित थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए जब ट्यूबवेल वाली गली थेहड़ मोहल्ला सिरसा में पहुंची तो सामने से स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


स्कूटी सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश की तो स्कूटी बंद हो गई। शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी शक्ति राज एसडीओ विजिलेंस सिरसा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उससे एक करोड़ 25 लाख रुपये की 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रानियां गेट निवासी युवकों से ही खरीदी थी हेरोइन 
पूछताछ में सोनू उर्फ मिर्ची ने बताया की उसे बोडा उर्फ इमरान रानियां गेट तथा बेवड़ा उर्फ अजय निवासी गांव जटोला फरीदाबाद हाल थेहड मोहल्ला यह हेरोइन देकर गए थे। पुलिस ने आरोपी के  खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed