फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, ravena, murder, arrested, sirsa

रवीना हत्याकांड : पति सहित चार हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Sat, 23 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव बाजेकां के रवीना हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी पति अमरू सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके शुक्रवार दोपहर अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद सदर पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर  वीरवार को दबिश दी और हत्यारोपी पति अमरू, जेठ रवि, देवर राजकुमार व ससुर नीमनाथ को काबू कर लिया। 
विज्ञापन

 
 जानकारी के अनुसार सिरसा सीमा से लगते राजस्थान के गांव तलवाड़ा झील निवासी सुरजीत ने अपनी दो बेटियों की शादी एक  साथ सिरसा के गांव बजेकां निवासी नीम नाथ के पुत्रों से ढाई साल पहले की थी। बड़ी बेटी ऊषा की शादी रवि के साथ और छोटी बेटी रवीना की शादी अमरू के साथ हुई।
विज्ञापन


शादी में ज्यादा सामान नहीं लाने के चलते ससुराल वाले उसकी बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। वे ऊषा व रवीना के साथ मारपीट करके घर से निकाल देते। इस वजह से दो बार पंचायत भी हुई। इसके बाद सुरजीत ने अपनी बेटियों को वापस ससुराल भेजा दिया। 13 जुलाई को फिर से ससुराल वालों ने बड़ी बेटी ऊषा से मारपीट की और उसे मायके तलवाड़ा झील छोड़कर चले गए। छोटी बेटी रवीना ससुराल में ही थी। 17 जुलाई को ससुराल वालों ने रवीना की रस्सी से लगा घोंटकर हत्या करके शव कब्रिस्तान में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed