फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Whatsapp, group admin arrest, vulger post, Arrest, Sirsa

ग्रुप मेंबर ने व्हाट्सएप पर डाली विवादित फोटो, फंस गया एडमिन

Sat, 11 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 11 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Whatsapp, group admin arrest, vulger post, Arrest, Sirsa
ग्रुप मेंबर ने व्हाट्सएप पर डाली विवादित फोटो, फंस गया एडमिन - फोटो : Desk

व्हाट्सएप ग्रुप में किसी सदस्य द्वारा विवादित फोटो डालने पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन पर शिकंजा कस दिया है। वहीं शुक्रवार को ग्रामीण एसपी से मिले और रानियां निवासी एडमिन पर दर्ज केस रद करने की मांग की।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि व्हाट्सएप ग्रुप में किसी मेंबर ने एक विवादित फोटो डाल दी। पुलिस ने उसके साथ-साथ ग्रुप एडमिन पर केस दर्ज कर लिया। एडमिन आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं जिसकी वजह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे परेशान होकर शुक्रवार को एडमिन ने ग्रामीणों को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उस पर दर्ज केस रद करने की मांग की। एसपी ने इस मामले में रानियां थाना प्रभारी को पत्र जारी करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शिकायत करने पहुंचे रानियां के वार्ड 14 निवासी बलकार सिंह रामगढ़िया ने बताया कि वे बाबा विश्वकर्मा कामगार यूनियन के प्रधान हैं। कुछ समय पहले उन्होंने यूनियन के साथियों के साथ सूचनाएं साझा करने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर बाबा विश्वकर्मा यूनियन के नाम से ग्रुप बनाया था। उन्होंने बताया कि गत 24 मई को ग्रुप के एक सदस्य द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली एक विवादित फोटो ग्रुप में डाल दी थी, जिसकी किसी ने रानियां थाना पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने ग्रुप एडमिन के तौर पर उसके व विवादित फोटो डालने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवादित फोटो डालने वाले को उन्होंने उसी समय ग्रुप से हटा दिया था और इस मामले में उनकी कोई भूमिका भी नहीं थी, फिर भी कुछ पुलिसकर्मी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने उन पर दर्ज मामले को रद करने तथा प्रताड़ित करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने उक्त निर्देश रानियां थाना प्रभारी के नाम से जारी कर दिए। इस मौके पर हरविंद्र सिंह, नछत्तर सिंह, लक्ष्मण, सतनाम सिंह, स्वर्ण सिंह, मेजर सिंह, काला सिंह, फमन सिंह, अमनदीप, विक्की, गुरविंद्र, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed