फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, murder, in field, sirsa

महिला की हत्या कर शव खेत में दफनाया, आवारा कुत्तों ने खोदी मिट्टी, उठा पर्दा

Sun, 16 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 16 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, murder, in field, sirsa
हत्या - फोटो : bureau
ओढां थाना क्षेत्र के गांव भागसर में एक किसान के खेत से एक महिला की लाश बरामद हुई है। हालांकि हत्यारों ने तो बड़ी ही चतुराई से महिला की हत्या कर शव को नरमे के खेत में गड्ढा बनाकर छुपा दिया था, जहां किसी की नजर भी न जाती। लेकिन आवारा कुत्तों ने उस गड्ढे से मिट्टी खोद दिया, जिससे शव का हाथ बाहर निकल आया था और वह उसे नोच रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुशील नामक व्यक्ति मजदूरों को ग्वार की फसल दिखाने किसान दाना राम के नरमे की फसल के बीचों बीच बनी पगडंडी से होकर गुजर रहा था। उसे नरमे में बदबू आ रही थी तभी उसने देखा कि जमीन के एक हिस्से में आवारा कुत्तों द्वारा खड्डा बनाया हुआ था और एक महिला का हाथ बाहर निकला हुआ था। सुशील ने इसकी सूचना साथ लगते खेतों में काम कर रहे लोगों व ग्राम सरपंच को दी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए तो वहीं ओढां थाना प्रभारी दले राम महला ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे कालांवाली के डयूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र की मौजूदगी में जमीन की खुदाई की गई। पुलिस ने खड्डे से एक महिला का शव गली सड़ी हालत में बरामद किया, जिसकी उम्र तकरीबन 25-26 साल के करीब है। पुलिस ने खेत के मालिक दाना राम से पूछताछ की तो उसने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। पुलिस ने नरमे की पूरी फसल छान मारी लेकिन वहां पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे ये जाहिर होता हो कि उक्त महिला की हत्या यहां पर की गई हो। पुलिस को संदेह है कि उक्त महिला की अन्यत्र जगह पर करते हुए शव को यहां दबाया गया है। पुलिस के अनुसार शव करीब 15 दिन पुराना है। हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद 3 फीट गहरे गड्डे में शव को दबाया था, जिसे कुत्तों ने बाहर निकालने की कोशिश की तो हत्या से पर्दा उठा। अगर गड्डा गहरा होता तो शायद शव की तलाश नहीं हो पाती और ये हत्या का राज जमीन में दफन हो जाता।   
विज्ञापन
विज्ञापन



शव करीब 15 दिन पूराना है जोकि तकरीबन 25-26 साल की महिला का है। शव को पोस्टमार्टम सिरसा के बाद अग्रोहा भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्यारोपियों व अन्य सबूत जुटाने में जुटी हुई है और शीघ्र ही ये गुत्थी सुलझा दी जाएगी।   
दलेे राम महला थाना प्रभारी ओढां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed