फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news,kidnap, sirsa

रानियां चुंगी से गन प्वाइंट पर व्यक्ति का अपहरण, हमला कर खेतों में फेंका

Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर की रानियां चुंगी से गन प्वाइंट पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार अपहरणकर्ता उसे खाजाखेड़ा के पास ले गए और धारदार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर फेंक गए। होश आने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करके सात लोगों के खिलाफ अपहरण, हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भंभूर निवासी नरेंद्र सिंह रविवार को दुकान पर कुछ सामान लेने सिरसा रानियां चुंगी आया था। तभी सुबह करीब साढ़े दस बजे दो गाड़ियां रानियां चुंगी के पास आकर रुकी।
विज्ञापन


गाड़ियों में से करीब दस लोग नीचे उतरे और उसके पास आकर बोले 'तू ही नरेंद्र सिंह है। नरेंद्र सिंह ने हां में जवाब दिया तो एक शख्स ने सीधा उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उक्त लोग उसे गाड़ी में डालकर खाजा खेड़ा के पास ले गए और उस पर हमला कर दिया। हमलावर उसे बेसुध करके फरार हो गए। होश आने पर नरेंद्र ने शोर मचाया तो ग्रामीण उसके पास पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल नरेंद्र सिंह के फिट होते ही पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नरेंद्र सिंह ने बयान में बताया है कि उसका भंभूर निवासी प्रगत सिंह के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। बदले की भावना में प्रगट सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण करके उस पर हमला बोल दिया। बयानों के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में हिरा सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंद्र सिंह, पाली, छिंदू, मंजीत सिंह, रणजीत सिंह शामिल हैं। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed