फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, criimee, sirsa

बेटी ने आत्महत्या नहीं की, पुलिस की पिटाई से हुई है मौत: मलकीत कौर

Tue, 24 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 24 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, criimee, sirsa
जसवीर कांड - फोटो : bureau
 पंजाब के जिला बठिंडा के बालियांवाली थाना में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत  मिली क्षेत्र के गांव दादू की जसवीर कौर के मामले में उसकी मां मलकीत कौर ने  कहा कि उनको तो रविवार सुबह पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। पुलिस वाले रात के ढाई बजे तक  कागजों पर उनके अंगूठे लगवाते रहे। जब उन्होंने   पूछा कि ये किस लिए हैं तो उनका कहना था कि उनकी बेटी ने जो बयान दिए हैं वह सही हैं। इन कागजों पर सिर्फ ये ही लिखा गया है। पुलिस वाले उनका  अंगूठा पकड़ कर कागजों पर लगवाते रहे। मैं बार बार बेटी के बारे में पूछती रही लेकिन उन्हें कुछ नहीं बताया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बालियांवाली थाना के कर्मियों को गत दिवस क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन



    मंगलवार को पत्रकारों के समक्ष नया खुलासा करते हुए मलकीत कौर ने बताया कि उनको शनिवार को गांव कोटड़ा से फोन आया कि उसकी बेटी कोटड़ा में है और जाकर ले आओ। वह अपने बेटे लखवीर को अपने साथ लेकर कोटड़ा चली गई। जब वह कोटड़ा पहुंची तो उसकी बेटी से सरपंच के घर पर पूछताछ की जा रही थी। उसने  बेटी को सच बोलने के लिए कहा तो उसने कहा कि अगर वह बोलेगी तो उसका दादा उसको मार देगा। इसके बाद वे उसे  वह उसकी बेटी को लेकर थाने चले गए।  उसके  बेटे को घर पर ही छोड़ दिया और उससे सरपंच ने फोन ले लिया  गया।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि वे करीब ग्यारह बजे बालियांवाली थाना में पहुंच गए। वहां पर उसे साइड पर बैठ जाने को कहा और उसकी बेटी को लेडीज कांस्टेबल अंदर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने उससे  कहा कि माता आप साइड पर बैठ जाओ, आप देखना कि कैसे मानती है? इसके बाद वे उसकी  बेटी को अंदर ले गई और उसे मिलने नहीं दिया। कोटड़ा गांव का सरपंच दो बार अंदर गया । उसने बताया कि जसवीर से बयान लिए जा रहे हैं। लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। उसकी बेटी के साथ अंदर बुरी तरह से मारपीट की। जब वह बाथरूम करने के लिए बाहर आई थी तो उसने अपना पेट पकड़ कर बडा दर्द महसूस किया। बाद में बाथरूम में वह गिरी हुई मिली। उस समय न तो चुन्नरी उसके गले में बंधी हुई थी और न ही गले पर कोई ऐसा निशान ही था और न ही आंखें व जीभ ही बाहर आई हुई थी। लेकिन उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसने थाने में ही दम तोड़ दिया था। लेकिन पुलिस उसको जल्दी जल्दी बाहर ले जाने की जिद कर रही थी। पुलिस कर्मी बोल रहे थे कि अभी इसमें सांसे हें। इसको जल्दी लेकर चलो। जबकि बेटी वहीं पर ही खत्म हो चुकी थी।



            पीड़ित मां मलकीत कौर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की गई बल्कि मारी गई है। उसकी  बेटी का इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलता वे अपनी बेटी की आत्मिक शांति के पाठ का भोग नहीं डालेंगे। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिली ही नहीं तो शांति का भोग कैसे डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि  उसकी बेटी घर का सहारा बनी हुई थी पर  इन जालिमों ने उसका  सहारा ही छीन लिया।  वहीं बठिंडा के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि उस समय लड़की मां व मासी पास थी। उनके सामने ही पूरा घटनाक्रम हुआ है। जसवीर कौर की मां ने खुद अगूंठे लगाए हैं। अब तो वे कुछ भी कह सकते हैं।  इस मामले को सोमवार को  सिरसा के पत्रकारों ने हरियाणा मानवाधिकार कमिशन के सदस्य जे.एस. एहलावत के समक्ष उठाया था। इस पर उन्होंने कहा कि हरियाणा मानवाधिकार कमिशन इस मामले की जांच करेगा व दोषी पाए जाने पर थाना बालियांवाली के अरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed