फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, asi, fight, sirsa

चालान काटने पर पहले एएसआई को पीटा, फिर बाइक को आग लगाई

Mon, 24 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 24 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, asi, fight, sirsa
मारपीट - फोटो : bureau
कॉलोनी रोड रेलवे फाटक पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। एक व्यक्ति द्वारा बेटी तथा बेटे के साथ मिलकर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी को सबक सिखाने के लिए अपनी ही बाइक में आग लगा दी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे एएसआई सुरेश कुमार होमगार्ड जवानों के साथ कॉलोनी रोड फाटक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक बंद फाटक पर आकर रुकी। जिसे युवक चला रहा था। बाइक पर बैठी एक युवती फाटक क्रॉस करके दूसरी ओर चली गई। पुलिस मुलाजिमों ने बाइक चालक से कागजात मांगे। कोई जवाब नहीं दिया तो बाइक की चाबी निकाल ली। बाइक का चालान काटने के लिए नाम पूछा तो युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आ गया।
विज्ञापन

तीनों ने एएसआई सुरेश कुमार को पीट डाला। बाइक को आग लगा दी। मामला इतना बढ़ गया कि गोल बाजार तथा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर जुटी भारी भीड़ के सामने ही आरोपियों ने एएसआई पर बाइक जलाने का आरोप लगाया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक में आग पुलिस ने नहीं, बल्कि आरोपियों ने लगाई है। सूचना पाकर मौका पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने एएसआई सुरेश कुमार की शिकायत पर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस वाले ने मुझे गाली दी : वीरपाल कौर
मैं नरसिंह कॉलोनी में रहती हूं। अपने भाई आशू के साथ बाजार की ओर जा रही थी। फाटक बंद था। पुलिसकर्मी उनके पास आया, बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ ले गया। हमने विरोध किया तो उसने मुझे गंदी गाली दी। बाइक छोड़ने के र दो हजार रुपये मांगे। मेरे पापा विजय बत्तरा वहां आए। पुलिसकर्मियों ने उनसे भी बदसलूकी की। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर हमने बाइक को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बोली पुलिस
मैं ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक आकर रुकी। जोकि 19 हजार किलोमीटर चली हुई थी। एक युवक तथा युवती उस पर सवार थे। नियमानुसार मैंने चालान काटना चाहा। विजय बत्तरा वहां आया। उसने उपरोक्त दोनों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। अपनी बाइक को आग लगा ली। पहली दफा उसने आग बुझा दी। दूसरी दफा पुन: आग लगा दी। जो मेरे से कंट्रोल नहीं हुई। उल्टा मुझ पर ही आरोप जड़ दिया।

सुरेश कुमार, एएसआई, ट्रैफिक पुलिस डबवाली


पुलिस के हक में उतरी पब्लिक
जैसे ही बाइक में आग लगी तो फाटक पर खड़े वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कहीं बाइक फट न जाए। आरोपी जब पुलिस पर हावी होने लगे तो प्रत्यक्षदर्शी खाकी के साथ खड़े हो गए। पब्लिक ने आरोपियों का विरोध किया।


एएसआई सुरेश कुमार की शिकायत पर विजय बत्तरा, उसकी बेटी, बेटे तथा भांजे पर केस दर्ज किया गया है।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed