फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Attack on BJP leader house in Panihari Due to election rivalry

Sirsa: चुनावी रंजिश में पनिहारी में भाजपा नेता के घर हमला, तोड़फोड़, वोट डलवाने को लेकर हुई थी कहासुनी

Sun, 02 Jun 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 10:52 PM IST
सार

मतदान के दौरान वोट डलवाने को लेकर कहासुनी हुई थी। कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Sirsa: Attack on BJP leader house in Panihari Due to election rivalry
चुनावी रंजिश में पनिहारी में भाजपा नेता के घर हमला, तोड़फोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव पनिहारी में मतदान के दौरान वोट डलवाने की रंजिश में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा (एससी) के पूर्व जिला सचिव हरबंस लाल के घर पर लोगों ने हमला बोल उनसे मारपीट की। उनके घर पर ईंटें बरसाई और दरवाजा भी तोड़ दिया गया। घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरसा सदर थाना पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भाजपा नेता हरबंस लाल ने बताया कि उनके गांव पनिहारी में 25 मई को जब मतदान हो रहा था तो उपायुक्त कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी रामचंद्र यहां पर कांग्रेस पार्टी का एजेंट था। मुझे किसी ने बताया कि हमारा वोट कोई अन्य व्यक्ति डालकर चला गया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर पोलिंग बूथ नंबर-126 पर गया और अधिकारी से इस संबंध में बातचीत की। इस पर रामचंद्र ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा के एजेंट ने इसका विरोध शुरू किया तो रिटायर्ड कानूनगो एवं कांग्रेस कार्यकर्ता तेजभान वहां पर आ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरबंसल लाल ने बताया कि इसके बाद तेजभान अपने 100-150 लोगों को लेकर 25 मई को ही शाम करीब 7 बजे हमारे घर पर आ धमके। गांव के लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया।

फिर रात 11.30 बजे कांग्रेस के एक अन्य कार्यकर्ता कीमत फौजी अपने 4-5 समर्थकों के साथ उनके घर पर आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान उनके भाई व परिवार को इकट्ठा होता देखकर सभी भाग गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले में शिकायत सदर थाने में दी और बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।

पीड़ित ने बताया कि 31 मई को वह मेडिकल स्टोर पर गया था। इस बीच तेजभान, काला, कीमत उर्फ गंदू व संदीप गली में खड़े थे। कीमत ने उसका गला पकड़ लिया व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और उसका बचाव किया। घायल होने पर लोगों ने उन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोप है कि बाद में तेजभान पटवारी ने 100 समर्थकों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट व पत्थर बरसाए तथा कापों व गंडासों से उनके घर के गेट को तोड़ दिया।


सिरसा सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल हरबंस की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। सदर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed