फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shoot out in Sirsa

शूटआउट या सुसाइड की कोशिश!

Sun, 31 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 31 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shoot out in Sirsa

मोहल्ला थेहड़ में शनिवार को बदमाश पर पुलिस की दबिश से मची भगदड़ से लोग बुरी तरह सहम गए। छतों पर मोर्चा संभाले सादी वर्दी में पुलिस वाले लगातार आवाज लगा रहे थे कि लोग घरों से बाहर न निकलें। तभी फायर हुआ और बदमाश छत से नीचे गिर गया।

विज्ञापन


सादी वर्दी में आए पुलिस वाले उसे उठा ले गए। पुलिस दावा कर रही है कि बदमाश ने खुद को गोली मारी है और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार की ओट में खड़े एक सरदार ने फायर किया है। वहीं बदमाश की पिस्तौल में फंसी गोली भी पुलिस की कहानी पर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने इस मामले में बदमाश पर आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



बहादुरगढ़ के गांव सांखोल निवासी बदमाश मोनू जाट के भाई सोनू की शादी सिरसा की गली मोचीवाली में हुई है। मोनू तीन दिन पहले उससे मिलने आया था। शनिवार दोपहर सिरसा सीआईए टीम को सूचना मिली कि मोचीवाली गली में एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सीआईए टीम ने क्षेत्र मेें घेराबंदी की। चारों ओर से खुद को घिरा देख मोनू जाट छत के रास्ते भागने लगा। उसके हाथ में .9 एमएम पिस्तौल थी। तभी फायर हुआ और मोनू नीचे गिर पड़ा। खून से लथपथ युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोनू पर कई मामले हैं दर्ज
शहर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि अपने आप को घिरा देख युवक ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। युवक के पास से दो .9 एमएम यूएसए मेड पिस्तौल, दो लोडेड मैगजीन, .9 एमएम कारतूसों से भरे दो डब्बे मिले हैं।

रेवाड़ी में 35 लाख की लूट, सुजानपुर राजस्थान में 32 लाख रुपये की लूट के साथ बीकानेर, जयपुर और बहादुरगढ़ में लूटपाट, डकैती समेत कई वारदात में संलिप्त होने के मामले दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ बहादुरगढ़ में हत्या का एक मामला भी दर्ज है। पुलिस मोनू का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में लगी है। मोनू के खिलाफ अवैध हथियार रखने और आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गोली चल सकती है, बाहर न निकलें...
गली मोचीवाली दो में शाम चार बजे सादी वर्दी में हथियारों से लैस पुलिस वालों ने घेरा डाल लिया। हर तरफ मकानों की छतों पर पुलिस वाले दीवार की ओट लेकर मुस्तैदी से खड़े हो गए। यह दृश्य देखकर क्षेत्र में सभी लोग सहम गए। पुलिस वालों ने लोगों से कहा कि गोली चल सकती है, घरों में घुसकर बैठ जाओ। घबराकर काफी लोग घरों के अंदर चले गए। 4:15 बजे गोली चलने पर हर तरफ सन्नाटा छा गया।

शूटआउट का आंखों देखा हाल
मोचीवाली गली की मुन्नी देवी ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी। सामने वाले घर को पुलिस ने घेर रखा था। युवक मोनू के हाथ में पिस्तौल थी। सर्दी वर्दी में दूर छत पर पिस्तौल और बंदूक लेकर खड़े लोगों ने मोनू को सरेंडर करने को कहा।

उसने मोनू से कहा, बेटा पिस्तौल फेंक दे। खुद को घिरा देख मोनू छत के रास्ते भागने लगा। छत की दीवार पर एक सर्दी वर्दी में खड़े सरदार ने मोनू को गोली मार दी। गोली लगते ही मोनू गिर पड़ा। यह देखते ही उसकी चीख निकल गई। उसके बाद पुलिसवाले उसे उठाकर ले गए। बाद में वर्दीधारी पुलिस वाले भी वहां आए। उधर, रेहड़ी संचालक विनोद कुमार ने कहा कि जब यह पूरा मामला चल रहा था तो काफी लोग उसे देख रहे थे। मोनू के हाथ में एक बैग था। जब पुलिस ने बैग खोला तो काफी गोलियां और एक पिस्टल मिली।


इस पिस्तौल से तो चली नहीं गोली
सब्जी मंडी चौकी प्रभारी इंद्राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गली से लेकर शूटआउट वाले मकान की छत पर खून बिखरा पड़ा था।

छत पर एक छोटा बैग और एक पिस्तौल मिली। पिस्तौल लोडेड थी और पूरी तरह से फायर मोड़ पर थी, बस ट्रिगर दबाना बाकी था। यदि मोनू ने पिस्टल से गोली नहीं चलाई तो किसने चलाई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी ने सीआईए अधिकारी को फोन पर यह पूछा था कि इस पिस्तौल से तो फायर नहीं हुआ, गोली किसने चलाई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मोनू को गोली कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है।


सीआईए को सूचना मिली थी कि रानियां रोड़ पर गली मोचीवाली में एक बदमाश भारी मात्रा में हथियारों के साथ आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। अपने आप को घिरा देख बदमाश ने खुद को गोली मार ली। बदमाश के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल बदमाश का एक निजी अस्पताल में आपरेशन चल रहा है। मोनू के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में लूटपाट, डकैती और हत्या के मामले दर्ज हैं। - सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed